LATEST NEWS

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई प्राचार्य की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

Muzaffarpur Crime News:थाने से हथकड़ी समेत फरार हुआ कुख्यात अपराधी राम भरोसे,10 दिनों में दूसरी घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाने से कई लूट कांडों का आरोपी राम भरोसे पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी के साथ ही भाग निकला। आरोपी ने शौच जाने का बहाना बनाया और मौका पाकर चंपत हो गया। हैरत की बात यह है कि महज 10 दिनों के भीतर इसी थाने से दूसरी बार कोई आरोपी फरार

Muzaffarpur Crime News:थाने से हथकड़ी समेत फरार हुआ कुख्यात

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाने से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पारू थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया एक कुख्यात अपराधी हथकड़ी समेत थाना परिसर से फरार हो गया। फरार अपराधी की पहचान पड़ोसी जिले वैशाली के रहने वाले राम भरोसे के रूप में हुई है। कई गंभीर लूट मामलों में वांछित इस अपराधी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया था।


शौच का बहाना बनाकर हाजत से निकला और दे दिया चकमा

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी राम भरोसे ने हाजत में बंद रहने के दौरान पुलिसकर्मियों से शौच (बाथरूम) जाने की बात कही। जैसे ही उसे हाजत से बाहर निकाला गया, वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी के साथ ही चकमा देकर रफूचक्कर हो गया। अपराधी के अचानक गायब होते ही थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।


पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

थाना परिसर से कुख्यात अपराधी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए और पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी गई। फरार आरोपी राम भरोसे की दोबारा गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं, हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।


10 दिनों में दूसरी बार भागा आरोपी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

इस घटना ने पारू थाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की पोल खोलकर रख दी है। गौरतलब है कि महज 10 दिन पहले भी इसी पारू थाने से एक अन्य गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया था। लगातार दो घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों द्वारा पुलिस की कार्यशैली, लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट