LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Muzaffarpur Accident: मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, BMP जवान की मौत, SI समेत दो गंभीर घायल

Muzaffarpur Accident: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में एनएच-27 पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में BMP जवान भार्गव भूषण की मौत हो गई, जबकि SI समेत दो लोग गंभीर घायल हैं। चालक गिरफ्तार।

Muzaffarpur Accident

Muzaffarpur Accident: मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना के मुख्य द्वार के पास शनिवार को एनएच-27 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे मौजूद तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में मोतीपुर थाना में तैनात बीएमपी जवान भार्गव भूषण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोतीपुर थाना में पदस्थापित एसआई धर्मेंद्र कुमार और स्थानीय दुकानदार विनोद कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे दोनों पुलिसकर्मी

बताया गया कि मोतीपुर थाना में तैनात बीएमपी जवान भार्गव भूषण और एसआई धर्मेंद्र कुमार सब्जी खरीदने के लिए बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-27 पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पास मौजूद स्थानीय दुकानदार विनोद कुमार पटेल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Diarch GO

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचीं एसडीपीओ-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-27 पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। एसडीपीओ ने बताया कि दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों का इलाज जारी है।

स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार

पुलिस ने हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मृतक बीएमपी जवान भार्गव भूषण के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर से रिपोर्ट मनीभूषण शर्मा