LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Muzaffarpur animal smuggling: मुजफ्फरपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन! पशु तस्करी का भंडाफोड़, 16 जानवर रेस्क्यू, 2 तस्कर गिरफ्तार

Muzaffarpur animal smuggling: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप से 16 पशुओं को रेस्क्यू किया और दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया।

Muzaffarpur animal smuggling
पशु तस्करों पर शिकंजा!- फोटो : news4nation

Muzaffarpur animal smuggling: मुजफ्फरपुर पुलिस अब अपराधियों के साथ-साथ पशु तस्करों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। इसी अभियान के तहत कांटी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 16 पशुओं को सुरक्षित बरामद किया है। साथ ही मौके से दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर कांटी थाना पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। यह जांच थाना क्षेत्र के सुधा डेयरी के पास की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप को रोककर जांच की।

जब पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 16 पशुओं को बेहद खराब और क्रूर तरीके से लोड किया गया था। यह देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस ने वाहन में मौजूद दोनों लोगों से पशुओं के परिवहन से जुड़े कागजात मांगे, लेकिन उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।कागजात नहीं मिलने पर पुलिस को शक हुआ कि दोनों पशु तस्करी में शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और सभी 16 पशुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुमित कुमार और सुबोध कुमार के रूप में हुई है।

Diarch GO

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।मामले को लेकर डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी थाना पुलिस दरभंगा मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। उसी दौरान एक पिकअप से क्रूर तरीके से ले जाए जा रहे 16 पशुओं को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास पशुओं के परिवहन से जुड़े कोई वैध कागजात नहीं थे। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और पशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया।पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुर से मनीभूषण शर्मा की रिपोर्ट