LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Muzaffarpur love affair: प्यार का अनोखा अंदाज! एक साथ दो चचेरी बहन अपने चचेरे भाई के साथ हुई फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Muzaffarpur love affair: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में दो चचेरी बहनों के अपने चचेरे भाई के साथ घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है और तीनों की तलाश जारी है।

Muzaffarpur love affair

Muzaffarpur love affair: मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में दो चचेरी बहनें अपने ही चचेरे भाई के साथ घर से लापता हो गई हैं। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है, जबकि गांव में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां और उनका चचेरा भाई एक ही परिवार से जुड़े हुए हैं। परिजनों का कहना है कि तीनों घर से अचानक गायब हो गए। काफी देर तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

Diarch GO

गांव में चर्चा का माहौल बन गया

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में चर्चा का माहौल बन गया। स्थानीय लोग इस मामले को लेकर अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोग पारिवारिक रिश्तों का हवाला देते हुए इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद औराई थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों युवतियों और युवक की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

मामले को लेकर डीसीपी ईस्ट-1 आलय वत्स ने बताया कि औराई थाना पुलिस को इस संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता युवतियों की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल तीनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है और मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों युवतियों और युवक का पता नहीं चल पाया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर से मनीभूषण शर्मा की रिपोर्ट