LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

कांटी विधायक अजीत कुमार ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों के परिजनों को सौंपा 4-4 लाख का चेक

मोतीपुर के रतनपुरा में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले गुंजन और मंतोष के परिवारों को कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने 4-4 लाख रुपये का चेक सौंपा। विधायक के प्रयासों से आपदा मद के तहत मिली यह राहत राशि

Compensation Check Distribution
आपदा राहत कोष से परिजनों को सौंपा 4-4 लाख का चेक- फोटो : Reporter

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर अंतर्गत रतनपुरा में बीते दिनों हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों के परिवारों को बुधवार को सरकारी सहायता प्रदान की गई। कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने कांटी नगर परिषद क्षेत्र के किशुनगर (वार्ड 5) निवासी नवल चौधरी के पुत्र गुंजन कुमार और बालेंद्र साह के पुत्र मंतोष कुमार के आश्रितों को आपदा प्रबंधन मद से चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा। विधायक ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

विधायक के प्रयासों से मिली राहत राशि

सड़क हादसे की इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही पूरा गांव शोकाकुल था। स्थानीय विधायक ई. अजीत कुमार परिजनों को सरकारी आर्थिक मदद दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत थे। उनके अथक प्रयासों के बाद प्रशासन द्वारा चेक निर्गत किया गया। चेक सौंपते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र के दो होनहार युवाओं के असामयिक निधन से पूरा समाज दुखी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आपदा मद के अलावा अन्य सरकारी विभागों से भी जो भी संभव लाभ होगा, उसे दिलाने के लिए वे आगे भी प्रयास करते रहेंगे।

मौके पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

मुआवजा वितरण के दौरान अंचलाधिकारी (सीओ) पिंटू कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। इनमें नगर पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम, विजय राम, संतोष पासवान, चंदन पांडे, राममोहन पासवान और अन्य कई गणमान्य लोग शामिल थे। इस दौरान माहौल काफी गमगीन रहा और उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक ने कहा कि ईश्वर परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

NSIT
Nsmch