LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Supreme Court Judge: मुजफ्फरपुर की माटी से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के जज बने जस्टिस चंद्रशेखर, गांव में जश्न, बंटे 51 किलो लड्डू

Bihar Supreme Court Judge: बिहार की मिट्टी के एक और प्रतिभावान चेहरे जस्टिस चंद्रशेखर देश की सबसे बड़ी अदालत के जज बन गए हैं....

Muzaffarpur Justice Chandrashekhar Becomes Supreme Court Jud
मुजफ्फरपुर की माटी से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के जज बने जस्टिस चंद्रशेखर- फोटो : social Media

Bihar Supreme Court Judge: बिहार की मिट्टी के एक और प्रतिभावान चेहरे ने देश की सबसे बड़ी अदालत (सुप्रीम कोर्ट) में अपनी धाक जमा दी है। मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड के चैनपुर गांव के रहने वाले चंद्रशेखर अब सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश  बन चुके हैं। जैसे ही इस बड़ी उपलब्धि की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में जश्न का ऐसा धमाका हुआ कि लोग खुशी से झूम उठे।

जस्टिस चंद्रशेखर का कानूनी गलियारों में पुराना और तगड़ा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। वे इससे पहले रांची, जयपुर और मुंबई हाईकोर्ट में जज के तौर पर अपनी अदालती हुकूमत चला चुके हैं। हालांकि उनका परिवार अब गांव से बाहर रहता है, लेकिन अपनी मिट्टी से उनका 'जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है। मंगलवार को जैसे ही ग्रामीणों को उनके सुप्रीम कोर्ट का जज बनने का सूचना मिला, पूरा गांव एक जगह इकट्ठा हो गया और सबने एक-दूसरे को गले लगाकर इस कामयाबी का जश्न मनाया।ग्रामीणों का साफ कहना है कि जस्टिस चंद्रशेखर ने अपनी बेदाग ईमानदारी और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जिसने पूरे मुजफ्फरपुर का नाम देश भर में चमका दिया है।

Diarch GO

जस्टिस चंद्रशेखर के फुफेरे भाई उमेश सिंह ने इस बड़ी कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए गांव में एक स्पेशल इवेंट का आयोजन किया।मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गांव वालों और आने-जाने वाले मेहमानों के बीच 51 किलो लड्डू बांटे गए।

ग्रामीणों ने जस्टिस चंद्रशेखर के शुरुआती करियर ग्राफ का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी मैट्रिक तक की पढ़ाई मीनापुर हाईस्कूल से हुई थी। इसके बाद उन्होंने मुजफ्फरपुर के ही एलएस कॉलेज से ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री ली। इसके बाद वे सीधे देश की राजधानी पहुंचे और दिल्ली विश्वविद्यालय  से कानून  की पढ़ाई पूरी कर वकालत के अखाड़े में उतरे। आज उसी पढ़ाई और मेहनत की बदौलत वे देश की सबसे बड़ी अदालत के जज बन चुके हैं।

NSIT
Nsmch