LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

मुजफ्फरपुर में खूनी तांडव:पत्नी के सामने आभूषण कारोबारी को मारीं 3 गोलियां, मौत, जेवर छोड़कर भागे अपराधी

मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के माधोपुर हाट में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर निर्मम हत्या। दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी को पत्नी की आंखों के सामने मारीं 3 गोलियां। आभूषण छोड़कर फरार हुए अपराधी। पुलिस जांच में जुटी।

मुजफ्फरपुर में खूनी तांडव:पत्नी के सामने आभूषण कारोबारी को म
मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की में आभूषण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या- फोटो : Reporter

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर एक आभूषण कारोबारी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इस दुस्साहसिक वारदात ने एक बार फिर जिले की कानून व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दुकान बंद कर लौट रहे थे घर, पत्नी की नजरों के सामने बरसाईं गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार, आभूषण कारोबारी कच्ची पक्की ओपी थाना क्षेत्र के माधोपुर हाट पर स्थित अपनी दुकान को रोजाना की तरह बंद कर वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह अपने घर से महज 50 मीटर की दूरी पर पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने कारोबारी की पत्नी की नजरों के सामने ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जिससे वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े।

लूट के दौरान मारीं तीन गोलियां, मौके पर ही कारोबारी ने तोड़ा दम

इस खूनी वारदात के दौरान अपराधियों द्वारा कारोबारी को करीब तीन गोलियां मारे जाने की बात सामने आ रही है। गोली लगने के कारण कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह रही कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद, अपराधी लूटे गए आभूषणों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की तफ्तीश और अपराधियों की तलाश जारी

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - मणिभूषण