LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

Muzaffarpur Gas Pipeline Burst: मुजफ्फरपुर में सरकारी काम के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, स्कूल में मची अफरा-तफरी, गैस रिसाव से 7 बच्चे बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Muzaffarpur Gas Pipeline Burst: हादसे के बाद इलाके में गैस का रिसाव होने लगा, जिसकी चपेट में आने से पास के स्कूल में पढ़ रहे सात बच्चे बेहोश हो गए।

Muzaffarpur Gas Pipeline Leak Five Schoolchildren Hospitaliz
मुजफ्फरपुर में सरकारी काम के दौरान फटी गैस पाइपलाइन- फोटो : reporter

Muzaffarpur Gas Pipeline Burst: बिहार के मुजफ्फरपुर में सरकारी निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन फटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद इलाके में गैस का रिसाव होने लगा, जिसकी चपेट में आने से पास के स्कूल में पढ़ रहे सात बच्चे बेहोश हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया और बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, सरकारी कार्य के दौरान अचानक गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज़ी से गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस की गंध फैलते ही स्कूल में मौजूद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते पांच बच्चे बेहोश हो गए, जिसके बाद शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें मुसहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

Diarch GO

अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। राहत की बात यह रही कि इलाज के बाद सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

घटना की पुष्टि मुसहरी थाना पुलिस ने भी की है। पुलिस के अनुसार, सरकारी कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन फटने से गैस रिसाव हुआ, जिसकी वजह से पांच बच्चे प्रभावित हुए। सभी को तत्काल इलाज के लिए मुसहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य है।

NSIT
Nsmch

घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा