LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Muzaffarpur Flood: मुजफ्फरपुर में बाढ़ का कहर, पुराना तटबंध टूटा; सैकड़ों घरों में घुसा पानी

Muzaffarpur Flood: मुजफ्फरपुर के पारू के जयमल डुमरी गांव में नारायणी गंडक का पुराना तटबंध टूटने से सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। NDRF ने बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू शुरू किया।

Muzaffarpur Flood

Muzaffarpur Flood: मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड के जयमल डुमरी गांव में नारायणी गंडक नदी के पुराने तटबंध के टूटने से बाढ़ का पानी तेजी से आसपास के इलाकों में फैल गया। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई लोगों को घरों से निकलकर सुरक्षित जगह जाने का समय तक नहीं मिल सका। देखते ही देखते सैकड़ों घर पानी से घिर गए।

तटबंध टूटने के बाद गांव और आसपास के इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई। कई लोग बाढ़ के पानी के बीच फंस गए। देर रात मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पुराने तटबंध के टूटने से नए इलाके में फैला पानी

जानकारी के अनुसार, जयमल डुमरी गांव के पास नारायणी गंडक नदी का पुराना तटबंध टूट गया। इसके बाद नदी का पानी उन इलाकों में पहुंच गया, जहां पहले बाढ़ का पानी नहीं था। तेज बहाव के कारण आसपास के कई घर पानी की चपेट में आ गए। ग्रामीणों के अनुसार, पानी अचानक तेजी से बढ़ा, जिससे लोगों को अपना सामान लेकर घरों से निकलने का भी पर्याप्त समय नहीं मिला।

नए तटबंध पर बढ़ा पानी का दबाव

पुराना तटबंध टूटने के बाद अब नए तटबंध पर भी पानी का दबाव बढ़ने की बात सामने आ रही है। इससे आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

NSIT
Nsmch

NDRF की टीम ने संभाला मोर्चा

बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम देर रात मौके पर पहुंची। टीम नाव और दूसरे जरूरी साधनों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुटी है। जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम भी पूरी तरह अलर्ट है। अधिकारियों की ओर से प्रभावित इलाके की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।

मुजफ्फरपुर से मनीभूषण शर्मा की रिपोर्ट