LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Police: होगा थानेदार तू, मेरा है दिलदार तू... गाने पर वर्दी में रील!डीजीपी का आदेश ठेंगे पर? जनता सुरक्षा मांगे, थानेदार बनाए रील!पुलिस अनुशासन पर खड़े किए गंभीर सवाल

Bihar Police: जिस वक्त अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ रहा है, उसी दौरान थाना के प्रभारी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वर्दी में रील बनाने को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

Muzaffarpur Gaighat SHO Reel
होगा थानेदार तू, मेरा है दिलदार तू... गाने पर वर्दी में रील!- फोटो : reporter

Bihar Police: बिहार में बढ़ते अपराध, कानून-व्यवस्था की चुनौतियों और पुलिस मुख्यालय की सख्त हिदायतों के बीच एक थाना प्रभारी का सोशल मीडिया वीडियो नया विवाद खड़ा कर गया है। जिस वक्त जिले में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ रहा है, उसी दौरान गायघाट थाना के प्रभारी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वर्दी में रील बनाने को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की कार्यशैली और अनुशासन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, पुलिस मुख्यालय की ओर से साफ निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में रील या मनोरंजनात्मक वीडियो नहीं बनाएगा। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में थाना प्रभारी फिल्मी गीत “होगा थानेदार तू, मेरा है दिलदार तू...” पर अभिनय करते नजर आए। वीडियो में वर्दी और पुलिस पद की गरिमा को लेकर भी बहस छिड़ गई है।

Diarch GO

मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि क्या पुलिस मुख्यालय के आदेश केवल कागजों तक सीमित हैं? क्या नियम-कानून सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए हैं या फिर अधिकारियों पर भी समान रूप से लागू होते हैं? सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब एक आम नागरिक नियमों की अनदेखी करता है तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है, लेकिन जब खुद एक थाना प्रभारी पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगे तो जवाबदेही कौन तय करेगा?

विडंबना यह है कि जिस थाना प्रभारी के कंधों पर पूरे थाना क्षेत्र की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है, वही अगर विभागीय आदेशों की अवहेलना करते दिखाई दें तो पुलिस की साख पर असर पड़ना स्वाभाविक है। अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों के बीच इस तरह के वीडियो ने पुलिस की प्राथमिकताओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो हटा दिया गया है, लेकिन मामला अब चर्चा का विषय बन चुका है। लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विभाग इस मामले में कोई कार्रवाई करेगा या फिर यह प्रकरण भी महज चर्चा बनकर रह जाएगा। फिलहाल, वायरल रील ने वर्दी की मर्यादा, विभागीय अनुशासन और जवाबदेही को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा