LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar High Voltage Drama: मुजफ्फरपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, बिजली टावर पर चढ़ी युवती, दूसरी युवती से शादी की जिद पर अड़ी, प्रशासन में मची अफरा-तफरी

Bihar High Voltage Drama: एक युवती हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई।युवती कथित तौर पर दूसरी युवती से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। ......

Muzaffarpur Drama Woman Climbs Power
दूसरी युवती से शादी के लिए टावर पर चढ़ी मैडम- फोटो : reporter

Bihar High Voltage Drama: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गुलाबपट्टी गांव में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवती हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवती कथित तौर पर दूसरी युवती से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल युवती की पहचान, उसकी मांग और पूरे विवाद की वास्तविक वजह को लेकर जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और अन्य संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

हाईटेंशन टावर पर युवती के चढ़ने की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे मौके पर भीड़ बढ़ गई। पुलिस लगातार लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील कर रही है ताकि राहत एवं बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

NSIT
Nsmch

फिलहाल प्रशासन का पूरा फोकस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने पर है। वहीं, युवती आखिर कहां की रहने वाली है, उसकी मांग क्या है और टावर पर चढ़ने के पीछे की असली वजह क्या है, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा