LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधी! स्वर्ण कारोबारी से 6-7 लाख के गहने लूटकर फरार

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के सकरा में बाइक सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी से 6-7 लाख रुपये के गहने लूट लिए। विरोध करने पर दो राउंड फायरिंग की गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Muzaffarpur Crime

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि कारोबारी अपनी ज्वैलरी की दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान हथियार के बल पर अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और करीब 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट लिए। कारोबारी ने जब लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है।

सुस्ता पोखर के पास अपराधियों ने घेरा

पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र की रामपुर कृष्णा पंचायत के सुस्ता पोखर के पास का है। रामपुर कृष्णा पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी अनिल कुमार साह सकरा थाना क्षेत्र के सुस्ता हाट पर ज्वैलरी की दुकान चलाते हैं। बताया गया कि अनिल कुमार साह रोज की तरह अपनी दुकान बंद करने के बाद अपने भतीजे रोहित साह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों सुस्ता पोखर के पास पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने हथियार दिखाकर स्वर्ण कारोबारी से लूटपाट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के ज्वेलरी की लूट की है।

Diarch GO

विरोध करने पर दो राउंड फायरिंग

स्वर्ण कारोबारी अनिल कुमार साह ने जब लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही सकरा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कारोबारी और आसपास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। साथ ही अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने क्या कहा?

मामले को लेकर एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने एक स्वर्ण कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि लूट का विरोध किए जाने पर अपराधियों की ओर से दो राउंड फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मुजफ्फरपुर से मनीभूषण शर्मा की रिपोर्ट