LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

मुजफ्फरपुर में मातम: कांटी कस्बा टोला के 3 मासूमों की पानी में डूबने से मौत, एक साथ उठी तीन अर्थियां

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के कांटी कोठिया गांव स्थित एनटीपीसी (NTPC) डाइक लैगून में नहाने गए तीन बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में आयुष, आरव और दीनानाथ शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

-kanti ntpc lagoonthree children drowned-death
3 मासूमों की पानी में डूबने से मौत, एक साथ उठी तीन अर्थियां- फोटो : Reporter

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एनटीपीसी (NTPC) परिसर के पास डाइक लैगून 3 में नहाने गए तीन बच्चों की गहरे पानी में डूबने से असामयिक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही इलाके में फैली, पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया और पीड़ित परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा: काफी मशक्कत के बाद निकाले गए शव

जानकारी के अनुसार, कांटी कोठिया गांव स्थित एनटीपीसी के पास तीनों बच्चे एक साथ नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान ही तीनों बच्चे अचानक अनजाने में गहरे पानी की तरफ चले गए और खुद को संभाल नहीं पाए। जब बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे और हादसे की भनक लगी, तो परिजनों ने बदहवास होकर खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

कस्बा टोला के रहने वाले थे तीनों मासूम: घरों में पसरा मातम

कांटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तीनों मासूमों के शवों को अपने कब्जे में लिया। इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों बच्चों की पहचान कांटी कस्बा टोला (वार्ड संख्या 16) निवासी 11 वर्षीय आयुष कुमार, 12 वर्षीय आरव कुमार और 12 वर्षीय दीनानाथ कुमार के रूप में हुई है। तीनों बच्चे आपस में दोस्त थे और एक साथ ही खेलने-नहाने निकले थे। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवारों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

डीएसपी वेस्ट ने की पुष्टि: पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

मामले की आधिकारिक जानकारी देते हुए डीएसपी वेस्ट वन (DSP West 1) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी कोठिया गांव में पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की बारीकी से जांच की। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) भेज दिया है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - मणिभूषण