LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

मुजफ्फरपुर में सनसनी: दुल्हन की अश्लील तस्वीरें वायरल कर मांगी 7 लाख की रंगदारी, शादी तोड़ने की धमकी,6 पर FIR

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में एक युवती की शादी तय होने के बाद उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने और 7 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।मुख्य आरोपी अमर कुमार ने फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर युवती को बदनाम किया।पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच

Muzaffarpur Police investigating girl's blackmailing and ext

 बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ हैवानियत और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता की शादी तय होने के बाद आरोपियों ने उसे बदनाम करने और रिश्ता तुड़वाने की नीयत से साजिश रची। मुख्य आरोपी ने युवती की फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक कर दीं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

फर्जी सोशल मीडिया आईडी से बदनाम करने की कोशिश

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने Instagram और Facebook पर उसके नाम से फर्जी खाते बनाए हैं। इन आईडी के जरिए उसकी अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें न केवल प्रसारित की जा रही हैं, बल्कि उसके रिश्तेदारों और होने वाले ससुराल वालों को भी भेजी जा रही हैं। इसका एकमात्र उद्देश्य उसकी सामाजिक छवि को धूमिल करना और उसकी होने वाली शादी को रोकना है।

अपहरण और होटल में जबरन फोटो खींचने का आरोप

पीड़िता ने मुख्य आरोपी अमर कुमार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन के अनुसार, अमर ने पूर्व में उसे जबरन बाइक पर अगवा किया और एक होटल में ले जाकर मारपीट की। वहां उसके कपड़े फाड़कर अश्लील तस्वीरें खींच ली गईं। इन्हीं तस्वीरों को हथियार बनाकर आरोपी पिछले काफी समय से युवती को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।


7 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी

आरोपियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उन्होंने युवती से 7 लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर डाली। पीड़िता का आरोप है कि पैसे न देने पर आरोपियों ने न केवल उसकी शादी तोड़ने की बात कही, बल्कि उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। जूरन छपरा के एक नर्सिंग होम में असिस्टेंट के रूप में काम करने वाली युवती अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।

NSIT
Nsmch


आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमर कुमार, सुदामा सिंह, सुनील सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे, लेकिन शादी तय होने के बाद उनकी प्रताड़ना और बढ़ गई। पुलिस अब इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई और तकनीकी जांच

नगर एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की आईटी सेल सोशल मीडिया आईडी और तकनीकी साक्ष्यों की गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराध और महिलाओं के खिलाफ इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।