LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Muzaffarpur BPSC Teacher: मुजफ्फरपुर की BPSC शिक्षिका पर बड़ा आरोप, फर्जी दस्तावेज देकर नौकरी पाने का दावा

Muzaffarpur BPSC Teacher: मुजफ्फरपुर में BPSC शिक्षिका बिंदु विश्वकर्मा पर पति पक्ष ने फर्जी दस्तावेज देकर नौकरी पाने का आरोप लगाया है। मामला जिला शिक्षा पदाधिकारी और कोर्ट तक पहुंच गया है।

Muzaffarpur BPSC Teacher
मुजफ्फरपुर में BPSC शिक्षिका पर विवाद- फोटो : news4nation

Muzaffarpur BPSC Teacher:  मुजफ्फरपुर में एक BPSC शिक्षिका को लेकर विवाद सामने आया है। पति और उसके परिवार ने शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि शिक्षिका ने नौकरी पाने के लिए शिक्षा विभाग को गलत जानकारी दी और खुद को अविवाहित बताया, जबकि उस समय उनकी शादी हो चुकी थी। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास शिकायत भी दर्ज कराई गई है। पूरा मामला जौनपुर के रहने वाले प्रवीण कुमार विश्वकर्मा और उनकी पत्नी बिंदु विश्वकर्मा से जुड़ा है। दोनों की शादी 2 दिसंबर 2022 को हुई थी। शादी के बाद शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य था। इसी दौरान बिंदु विश्वकर्मा BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। परिवार का कहना है कि उनकी पढ़ाई और तैयारी का पूरा खर्च ससुराल पक्ष ने उठाया।

जुलाई 2023 में बिहार सरकार द्वारा आयोजित TRE-1 परीक्षा में बिंदु विश्वकर्मा सफल हो गईं। इसके बाद नवंबर 2023 में उनकी नियुक्ति मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय दहटोला पहसौल में शिक्षिका के रूप में हुई। पति पक्ष का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद बिंदु का व्यवहार बदलने लगा। धीरे-धीरे उन्होंने अपने पति और ससुराल से दूरी बना ली। परिवार का कहना है कि पहले बातचीत कम हुई और बाद में संबंध लगभग खत्म हो गए।

Diarch GO

पति के साथ रहने से किया इंकार

प्रवीण कुमार विश्वकर्मा अपनी पत्नी के पास अप्रैल 2025 में  मुजफ्फरपुर आए और साथ रहने की इच्छा जताई। लेकिन आरोप है कि बिंदु विश्वकर्मा ने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया और उन्हें वापस लौटना पड़ा। तब से दोनों के बीच न मुलाकात हुई और न ही कोई बातचीत। प्रवीण के बड़े भाई गुरु विश्वकर्मा ने कहा कि उनके पिता ने बिंदु विश्वकर्मा की पढ़ाई और तैयारी पर लाखों रुपये खर्च किए। परिवार का कहना है कि नौकरी मिलने के बाद बिंदु ने परिवार से दूरी बना ली।

मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन दिया 

सबसे बड़ा आरोप यह है कि TRE-1 भर्ती के दौरान बिंदु विश्वकर्मा ने दस्तावेजों में खुद को अविवाहित बताया था, जबकि उनकी शादी पहले ही हो चुकी थी। पति पक्ष का कहना है कि यह शिक्षा विभाग को गलत जानकारी देना है और इस आधार पर नौकरी पाने की विभागीय जांच होनी चाहिए। इस शिकायत को लेकर प्रवीण कुमार विश्वकर्मा के परिवार ने मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन दिया है और जांच की मांग की है।

NSIT
Nsmch

मामला शिक्षा विभाग और न्यायालय दोनों के सामने

शिक्षिका बिंदु विश्वकर्मा ने इन आरोपों पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच जो भी गलतफहमियां थीं, उन्हें दूर करने के लिए उन्होंने कई बार मौका दिया। लेकिन उनके पति ने रिश्ते को संभालने की कोशिश नहीं की। इसी वजह से दोनों के बीच दूरी बढ़ती गई।बिंदु विश्वकर्मा ने यह भी कहा कि मामला अब न्यायालय में है, इसलिए वह अपनी बात कोर्ट में ही रखेंगी। फिलहाल मामला शिक्षा विभाग और न्यायालय दोनों के सामने है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच में क्या सामने आता है और आगे क्या कार्रवाई होती है।

मुजफ्फरपुर से मनीभूषण शर्मा की रिपोर्ट