LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

मुजफ्फरपुर में ग्राहक बन कर आए बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान से उड़ाए 6 लाख के गहने, CCTV में कैद करतूत

मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र मंजू ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर आए दो शातिर युवकों ने दुकानदार को बातों में उलझाकर और 1000 रुपये एडवांस देने का झांसा देकर 6 लाख रुपये मूल्य की सोने की 15 अंगूठियां उड़ा दीं। पूरी करतूत CCTV कैमरे में कैद।

Muzaffarpur Jewellery Shop Theft
बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान से उड़ाए 6 लाख के गहने, CCTV में कैद करतूत- फोटो : Reporter

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र स्थित सरफुद्दीनपुर (गोपालपुर) बाजार में अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया है। 'मंजू ज्वेलर्स' नाम की आभूषण दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो शातिर बदमाशों ने दुकानदार को बातों में उलझाया और बड़े ही शातिराना अंदाज में लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवरात उड़ा लिए। पूरी वारदात इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि मौके पर मौजूद दुकानदार को घटना का अहसास तक नहीं हुआ।


उलझाकर दी वारदात को अंजाम, दिया एडवांस का झांसा 

दुकान संचालक अजय साह के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे वे अपनी दुकान पर मौजूद थे। उसी समय दो अज्ञात युवक गहने खरीदने के बहाने दुकान में दाखिल हुए। उन्होंने अलग-अलग डिजाइन की सोने की अंगूठियां दिखाने की मांग की। दुकानदार का विश्वास जीतने और उसे बातों में उलझाए रखने के लिए बदमाशों ने बाकायदा करीब एक हजार रुपये का एडवांस कैश भी थमा दिया। इसी दौरान मौका मिलते ही उन्होंने आभूषण के डिब्बे से सोने की अंगूठियों पर हाथ साफ कर दिया।


6 लाख मूल्य की 15 सोने की अंगूठियां गायब 

दुकानदार को झांसा देने के बाद दोनों आरोपी बिना कोई सामान खरीदे बड़ी सहजता से दुकान से बाहर निकल गए। वारदात का खुलासा तब हुआ जब रात करीब 9 बजे संचालक का पुत्र दुकान बंद करने पहुंचा। नियमित जांच के तहत जब उसने दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे की फुटेज खंगाली, तो दोनों युवकों की संदिग्ध हरकतें सामने आईं। इसके बाद जब स्टॉक का मिलान किया गया, तो करीब 40 ग्राम वजन की 15 सोने की अंगूठियां गायब पाई गईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है।


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी करतूत 

दुकान में स्थापित सीसीटीवी कैमरों ने बदमाशों की पूरी चालाकी की पोल खोलकर रख दी है। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे एक बदमाश दुकानदार का ध्यान भटका रहा था, जबकि दूसरा बड़ी सफाई से अंगूठियों को गायब कर जेब के हवाले कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी परिवार के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही जांच में जुटी बोचहां पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही बोचहां थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके आधार पर बदमाशों के हुलिए व पहचान की पुष्टि की जा रही है। पुलिस की टीम अपराधियों के भागने के संभावित रास्तों और उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ताकि चोरी गए आभूषणों को जल्द बरामद किया जा सके।


थानाध्यक्ष का बयान और कानूनी प्रक्रिया 

मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यद्यपि दुकान संचालक की ओर से अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, फिर भी पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोनों शातिर अपराधियों को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट