LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Muzaffarpur robbery: मुजफ्फरपुर में कपड़ा कारोबारी को बीच रास्ते रोका, बाइक और मोबाइल लूटे

Muzaffarpur robbery: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने कपड़ा कारोबारी को हथियार दिखाकर रोक लिया। अपराधी बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

Muzaffarpur robbery

Muzaffarpur robbery: मुजफ्फरपुर में शनिवार 26 सितंबर 2026 की देर शाम लूट की घटना सामने आई है। औराई थाना क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक कपड़ा कारोबारी को हथियार का डर दिखाकर रोक लिया। इसके बाद अपराधी उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना कटौझा स्थित बागमती नदी के पुल के पास की बताई जा रही है।

मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी जा रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, कपड़ा कारोबारी शनिवार देर शाम बाइक से मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान कटौझा के पास बागमती नदी के पुल पर बाइक सवार कुछ अज्ञात अपराधियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि अपराधियों ने हथियार दिखाकर युवक को डराया और उसकी बाइक तथा मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लूट की घटना के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी औराई थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही औराई थानेदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटा रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल लूट की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बाइक और मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर से मनीभूषण शर्मा की रिपोर्ट