LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

बिहार में खाकी फिर हुई दागदार: शराब माफिया संग डांस करने वाले दारोगा पर गिरी गाज! SSP ने किया निलंबित

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना (डायल 112) में पदस्थापित ASI विपिन सिंह का एक चिन्हित शराब माफिया के साथ डांस करते वीडियो वायरल हुआ था।dsp पूर्वी-01 की जांच में आरोप सही पाए जाने पर SSP कार्रवाई करते हुए ASI विपिन सिंह को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया

Muzaffarpur Liquor Mafia Police Dance
शराब माफिया संग डांस करने वाले दारोगा पर गिरी गाज- फोटो : Reporter

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी निभाने वाली पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना (डायल 112) में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) विपिन सिंह को एक कुख्यात शराब कारोबारी के साथ ठुमके लगाना काफी भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर दोनों के डांस का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

डीएसपी पूर्वी-01 की जांच में सच आया सामने

वायरल वीडियो पर उठ रहे सवालों को देखते हुए मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी), पूर्वी-01 द्वारा कराई गई गहन जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वीडियो में दारोगा के साथ पैर थिरका रहा व्यक्ति कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि औराई थाने का चिन्हित और कुख्यात शराब माफिया दिलचंद राय है।

तीन मामलों के आरोपी माफिया से दारोगा की थी नजदीकी

पुलिस की आधिकारिक जांच में यह गंभीर तथ्य भी उजागर हुआ कि उक्त शराब कारोबारी दिलचंद राय के खिलाफ पूर्व में शराब बरामदगी से संबंधित तीन अलग-अलग मामलों में कोर्ट में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल हो चुका है। ऐसे दागदार और आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति से पुलिस अधिकारी का इस तरह महफिल जमाना और अनावश्यक मेलजोल रखना उनके कर्तव्य और आचरण को पूरी तरह संदिग्ध श्रेणी में खड़ा करता है।

अनुशासनहीनता पर SSP का कड़ा एक्शन, तत्काल सस्पेंड

एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एक गंभीर अपराधी से नजदीकी बढ़ाना पुलिस सेवा की गरिमा और अनुशासन के पूरी तरह प्रतिकूल है। डीएसपी पूर्वी-01 की जांच रिपोर्ट को आधार बनाते हुए एसएसपी ने ASI विपिन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल की छवि धूमिल करने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट