LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में महिला से छेड़खानी का आरोप, विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी का आरोप। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला, घायल महिला का अस्पताल में इलाज, पुलिस जांच में जुटी।

Muzaffarpur Crime

Muzaffarpur Crime:  बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़खानी की गई। विरोध करने पर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गई।

यह घटना औराई थाना क्षेत्र के बैद्यनाथ बेसी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली सीता देवी के साथ कुछ स्थानीय लोगों ने छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उनके शरीर से काफी खून बहने लगा।

Diarch GO

घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया

घटना के बाद घायल सीता देवी को उनके पति श्याम सहनी औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई। पीड़िता के पति श्याम सहनी ने इस मामले में औराई थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी के साथ पहले छेड़खानी की गई और विरोध करने पर हमला किया गया।

पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली है। औराई थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर से मनीभूषण शर्मा की रिपोर्ट