LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग: प्रेमी-प्रेमिका ने पटना के होटल संचालक से वसूले 97 लाख,घर से 20 लाख कैश बरामद

पुलिस ने एक बेहद चौंकाने वाले ब्लैकमेलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। शातिर प्रेमी अभिषेक और उसकी प्रेमिका ने मिलकर पटना के एक बड़े होटल संचालक का अश्लील वीडियो बनाया और बदनामी का डर दिखाकर 97 लाख रुपये ऐंठ लिए।

Patna hotel owner blackmailed 97 lakhs 20 lakhs recovered
हनी ट्रैप कर 97 लाख वसूलने वाले आरोपी के घर से 20 लाख जब्त- फोटो : Reporter

बिहार में एक बार फिर प्रेमी और प्रेमिका के गठजोड़ ने मिलकर ब्लैकमेलिंग और ठगी के एक बड़े खेल को अंजाम दिया है। मुजफ्फरपुर के रहने वाले अभिषेक कुमार ने अपनी प्रेमिका और कुछ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पटना के एक नामचीन और बड़े होटल संचालक को अपने जाल में फंसाया। इस शातिर गिरोह ने पहले पूरी प्लानिंग के साथ होटल संचालक को हनी ट्रैप का शिकार बनाया और फिर बदनामी का खौफ दिखाकर उनसे करीब 97 लाख रुपये की मोटी रकम वसूल ली।

अश्लील वीडियो और तस्वीरों के जरिए शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल

साजिश के तहत आरोपी अभिषेक की प्रेमिका ने सबसे पहले पटना के उस बड़े होटल संचालक को अपने हुस्न और प्रेम के जाल में फंसाया। जब होटल संचालक पूरी तरह उनके झांसे में आ गए, तब दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर बेहद शातिराना अंदाज में उनकी कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इन आपत्तिजनक सामग्रियों को हथियार बनाकर आरोपियों ने होटल संचालक को डराना-धमकाना शुरू किया और देखते ही देखते उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए।

गुप्त सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से मिले 20 लाख रुपए

NSIT
Nsmch

इस हाई-प्रोफाइल रंगदारी और ब्लैकमेलिंग के खेल का भंडाफोड़ तब हुआ जब मुजफ्फरपुर पुलिस को मामले की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अहियापुर थाना क्षेत्र के एसकेएमसीएच (SKMCH) गेट नंबर 2 के सामने स्थित मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार के पिता राकेश कुमार के घर पर छापेमारी की। इस तलाशी के दौरान पुलिस ने घर के अंदर एक बैग में छिपाकर रखे गए 20 लाख रुपये कैश बरामद कर लिए।

एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने दी मामले की आधिकारिक जानकारी

मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ टाउन टू (SDPO Town 2) विनीता सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर राकेश कुमार के घर से 20 लाख रुपये से भरा बैग जब्त किया था। पुलिसिया जांच के दौरान यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि राकेश कुमार का बेटा अभिषेक अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पटना के होटल संचालक से करोड़ों रुपये की डिमांड कर रहा था। पुलिस द्वारा बरामद की गई यह 20 लाख की भारी-भरकम राशि उसी रंगदारी का हिस्सा है।

लोक-लाज का डर छोड़ पीड़ित होटल संचालक ने थाने में दी लिखित शिकायत

शुरुआती दौर में सामाजिक प्रतिष्ठा और लोक-लाज के डर से पीड़ित होटल संचालक पुलिस या मीडिया के सामने आने से लगातार परहेज कर रहे थे, जिसके कारण पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, बाद में पुलिस अधिकारियों द्वारा ढांढस बंधाने और समझाने-बुझाने के बाद पीड़ित ने हिम्मत दिखाई और मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद लिखित आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी तेज, फरार प्रेमी-प्रेमिका की तलाश में पुलिस

पीड़ित होटल संचालक से लिखित शिकायत प्राप्त होते ही अहियापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। वर्तमान में मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार, उसकी प्रेमिका और गिरोह के अन्य सहयोगी पुलिस की दबिश के डर से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने बरामद रुपयों को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है और फरार चल रहे सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट