LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर में SSP का बड़ा एक्शन! वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर गायघाट थाना अध्यक्ष पर गिरी गाज

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर में गायघाट थाना अध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई की गई। काम में लापरवाही और वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना के आरोप में SSP कांतेस कुमार मिश्रा ने लाइन क्लोज कर दिया है।

Muzaffarpur Police

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर में गायघाट थाना अध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करना उन्हें भारी पड़ गया। इन आरोपों के चलते गायघाट थाना अध्यक्ष को लाइन क्लोज कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, कांतेस कुमार मिश्रा ने यह सख्त कदम उठाया है। उन्होंने गायघाट थाना अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें अनुशासनहीनता, काम में लापरवाही, वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और मामलों के निष्पादन में ढिलाई बरतना शामिल है। इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर वापस पुलिस केंद्र बुला लिया गया।

Diarch GO

पुलिस अधिकारियों के बीच हलचल तेज

इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस अधिकारियों के बीच हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि विभाग अब लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। गौरतलब है कि यही थाना अध्यक्ष कुछ समय पहले भी चर्चा में आए थे, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। उस वीडियो में वे पुलिस वाहन और पुलिसकर्मियों के साथ वर्दी में रील बनाते हुए नजर आए थे। उस घटना को लेकर भी विभाग की छवि पर सवाल उठे थे। अब लाइन क्लोज की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

मुजफ्फरपुर से मनीभूषण शर्मा