LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

विधायक अजीत कुमार ने वार्ड 12 और 20 में नाली निर्माण का किया शिलान्यास, कांटी कोठिया और दलित बस्ती को जल-जमाव से मिलेगी मुक्ति

विधायक अजीत कुमार ने वार्ड 12 और 20 में नाली निर्माण का किया
विधायक अजीत कुमार ने वार्ड 12 और 20 में नाली निर्माण का किया शिलान्यास- फोटो : नरोत्तम कुमार

Muzaffarpur : जिले के कांटी नगर परिषद क्षेत्र में जन-सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे के विकास की रफ्तार अब काफी तेज होने लगी है। क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से हो रही जल-जमाव की समस्या से स्थाई मुक्ति दिलाने के लिए धरातल पर कार्य शुरू कर दिए गए हैं। बुधवार को कांटी विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री इंजीनियर अजीत कुमार ने कांटी नगर परिषद क्षेत्र के कांटी कोठिया (वार्ड संख्या 12) एवं वार्ड संख्या 20 स्थित स्टेशन रोड-मार्ग दलित बस्ती में महत्वपूर्ण नाली निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान नगर परिषद के सभापति और पार्षदों समेत सैकड़ों स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जनता को मिलेगी जल-जमाव से मुक्ति, सतत निगरानी की अपील 

शिलापट्ट का अनावरण करने के बाद स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक अजीत कुमार ने कहा कि आज के परिवेश में शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए नाली का निर्माण बेहद आवश्यक है। इससे न केवल सड़कों की उम्र बढ़ती है, बल्कि आम जनता को जल-जमाव और उससे पैदा होने वाली महामारियों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने दोनों वार्डों के जागरूक नागरिकों से विशेष आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में बनने वाली इन नालियों के निर्माण कार्य की सतत (लगातार) निगरानी करें, ताकि ठेकेदार द्वारा कार्य पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।

संवेदक को कड़े निर्देश: मानक के अनुरूप ही हो कार्य 

NSIT
Nsmch

विधायक ने दोनों स्थलों पर निर्माण कार्य शुरू करने वाले संवेदक (ठेकेदार) को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि नाली निर्माण का कार्य पूरी तरह से विभागीय नियमों और सरकारी मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कोई समझौता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच के दौरान सामग्री या निर्माण में कोई कमी पाई जाती है, तो संबंधित संवेदक के खिलाफ कानूनी रूप से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नगर विकास एवं आवास विभाग ने दी 1.15 करोड़ की मंजूरी 

इस विकास योजना के वित्तीय विवरण की जानकारी देते हुए बताया गया कि दोनों वार्डों में बनने वाले इस व्यापक नाली निर्माण कार्य की कुल प्राक्कलित राशि लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपये है। इस जन-उपयोगी महत्वाकांक्षी योजना को बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने अपनी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विधायक ने कहा कि वे खोखले वादों के बजाय जमीन पर काम करने में विश्वास रखते हैं और कांटी की महान जनता उनके इस विकासोन्मुखी विचार से पूरी तरह वाकिफ है।

वरिष्ठ नेताओं और वार्ड पार्षदों की रही गरिमामयी उपस्थिति 

इस शिलान्यास कार्यक्रम के ऐतिहासिक मौके पर पूर्व विधायक गुलाम जिलानी वारसी, नगर परिषद के सभापति दिलीप कुमार, उपसभापति अजय कुमार गुप्ता जैसी प्रमुख राजनैतिक हस्तियां मौजूद रहीं। इसके अलावा नगर पार्षद विजय राम, नाथू पासवान, संतोष पासवान, संजय साह, शंभू राम, पार्षद प्रतिनिधि शंकर प्रसाद, विनोद सहनी सहित मोहम्मद जमाल, नंदन महतो एवं संबंधित वार्डों के सैकड़ों गणमान्य स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नरोत्तम की रिपोर्ट