LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

Bihar News : मुजफ्फरपुर के कांटी में कृषि सलाहकार समिति की हुई बैठक, क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने किसानों की समस्याओं को 15 दिनों में दूर करने की दिया निर्देश

Bihar News : मुजफ्फरपुर में कृषि सलाहकार समिति की बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक ई. अजीत कुमार ने क्षेत्र के किसानों की बदहाली और समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए......पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर के कांटी में कृषि सलाहकार समिति की ह
बैठक में चर्चा - फोटो : NAROTTAM

MUZAFFARPUR : जिले के कांटी प्रखंड परिसर के प्रमोद सभागार भवन में कृषि सलाहकार समिति की बैठक हुई। इस बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने बैठक में उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों , कोडिनेटर, कृषि सलाहकार को कांटी क्षेत्र के किसानों के सभी समस्याओं को 15 दिनों में दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही किसानों को ससमय खेती करने के लिए खाद - बीज उपलब्ध हो इस पर पूरा-पूरा ध्यान देने का निर्देश दिया। 

विधायक अजीत कुमार ने बीएओ, कृषि सलाहकार , कोऑर्डिनेटर को किसानों के खेतों में जाकर फसल के अवलोकन करने का भी निर्देश दिया। कुमार ने कहा कि किसान अन्नदाता है और बड़ी मेहनत कर खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के लिए कई योजना चला रहे है ताकि वे लाभान्वित हो सके और अपने को समृद्ध बना सके। बैठक में किसानों ने डीएपी उच्च दर पर मिलने की शिकायत की जिस पर उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी से बात करने की बात कहे। 

Diarch GO

किसानों की कई समस्या पर कुमार ने मौके से ही दूरभाष पर जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि अधिकारी से बात कर उनके समस्या को त्वरित निदान करवाने की बात कहे। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि चौपाल का भी आयोजन पंचायतवार की जाएगी साथ कृषि एप से भी किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि सलाहकार को निर्देशित की गई है। विधायक अजीत कुमार ने कहा की कांटी और मड़वन के किसानों को खाद- बीज की कमी नहीं होने देंगे साथ ही किसानों को दुकानदार उचित दाम पर उन्हें खाद - बीज उपलब्ध कराए यह सुनिश्चित हर हाल में करनी होगी।

उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को 15 दोनों का अल्टीमेटम दिया और इस अवधि में किसानों के सभी समस्याएं का निराकरण करवाने के दिशा में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिया। इस मौके पर उपस्थित  बीडीओ, सीओ को कृषि विभाग के कार्यों की मोनेटरिंग करने का निर्देश भी उन्होंने दिया। इस मौके पर बीडीओ किशन चंद्रयान, सीओ मुकेश कुमार , बीएओ शिवनाथ झा, प्रखंड प्रमुख कृपा शंकर शाही,  जदयू नगर पार्षद अध्यक्ष सह पार्षद चंदन पांडे, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, मुखिया ज्ञान कौशिक होरील, पूर्व सरपंच राम नगीना सिंह, सचिन्द्र कुशवाहा,  नीरज मिश्रा, साकेत रमन पांडे, सुमन सिंह, पवन कुमार, शंकर प्रसाद, मनमोहन सिंह , ललन पांडे, हरदेव ठाकुर, मदन कुशवाहा समेत क्षेत्र के सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

नरोत्तम की रिपोर्ट