LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से तीन की मौत, रेस्क्यू जारी

मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लग

मुजफ्फरपुर। जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया सामने आया है। यहाँ स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर बने आईसीयू (ICU) वार्ड में गुरुवार की अहले सुबह करीब 3:00 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे वार्ड में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। इस भयानक हादसे में अब तक 10 से ज्यादा मरीजों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि तीन लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि जिलाधिकारी (DM) सुब्रत कुमार सेन द्वारा की जा चुकी है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ करीब 12 छोटी-बड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुट गईं। धुएं और लपटों के बीच अस्पताल में फंसे मरीजों को बाहर निकालने के लिए फौरन एक बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तड़के सुबह से ही राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

Diarch GO

हादसे की संवेदनशीलता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कंतेश कुमार मिश्रा खुद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ जिले के तमाम आलाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल वहां मुस्तैद हैं, जो हालात पर सीधे नजर रखे हुए हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन इसकी असल वजहों का पता मुकम्मल जांच के बाद ही चल पाएगा। इस हादसे ने अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, प्रशासन की पहली प्राथमिकता आईसीयू में भर्ती अन्य गंभीर मरीजों को सुरक्षित दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करना और झुलसे हुए लोगों को फौरन इलाज मुहैया कराना है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और सनसनी का माहौल है, और अपनों की सलामती के लिए अस्पताल के बाहर तीमारदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

NSIT
Nsmch

Report manibhusan