LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

मुजफ्फरपुर अग्निकांड में 7 मौतों वाले ICU पर बड़ा खुलासा, जांच रिपोर्ट में अवैध निर्माण की पुष्टि, बुलडोजर एक्शन की तैयारी

मुजफ्फरपुर के जिस प्रसाद अस्पताल में आग लगने की घटना हुई और 7 लोगों की मौत हो चुकी है उसके निर्माण में गंभीर अनियमितता का मामला उजागर हुआ है.

Muzaffarpur hospital fire
Muzaffarpur hospital fire- फोटो : news4nation

Muzaffarpur hospital fire : मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग की घटना के बाद गठित पांच सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में अस्पताल भवन के निर्माण और नक्शे को लेकर कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया है कि जिस आईसीयू में आग लगी थी, उसका निर्माण नगर निगम की स्वीकृत योजना के विपरीत किया गया था।


गौरतलब है कि इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य मरीज विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था।  जांच रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने नगर निगम द्वारा स्वीकृत नक्शे को दरकिनार कर भवन का निर्माण कराया। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्वीकृत नक्शे में हादसे वाले आईसीयू का कोई जिक्र नहीं है। ऐसे में आईसीयू का निर्माण अवैध रूप से किए जाने की बात सामने आई है।

Diarch GO


जिलाधिकारी सुव्रत कुमार सेन ने बताया कि जांच टीम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में अस्पताल के निर्माण से जुड़ी कई खामियां उजागर हुई हैं। रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्रशासन अब अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल परिसर में किए गए अवैध निर्माण को लेकर बुलडोजर कार्रवाई भी की जा सकती है। वहीं, हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया भी जारी है।


आग की इस दर्दनाक घटना ने निजी अस्पतालों में सुरक्षा मानकों और निर्माण नियमों के पालन को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट