LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 13 सट्टेबाज को किया गिरफ्तार, 1.72 लाख कैश बरामद

मुजफ्फरपुर पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टेबाजी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विशेष अभियान चला 13 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके पास से 1.72 रुपये बरामद किये है......

सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 13 सट्टेबाज को क
13 सट्टेबाज गिरफ्तार- फोटो : मणिभूषण

Muzaffarpur : जिले की पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टेबाजी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मिठनपुरा थाना पुलिस ने रविवार की देर रात बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने चालबासु/चकवासु मोहल्ले में छापेमारी कर सट्टा खेल रहे 13 सट्टेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

1.72 लाख रुपये कैश बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल 

Diarch GO

मामले की जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि रविवार रात लगभग 12 बजे मिठनपुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार को चकवासु मोहल्ले में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से 13 सट्टेबाजों को दबोचा गया और उनके पास से कुल 1,72,000 रुपये नकद (कैश) बरामद किए गए।

जिले भर में जारी रहेगा सट्टा और जुए के खिलाफ अभियान 

सिटी एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध लॉटरी, जुआ और सट्टेबाजी को पूरी तरह खत्म करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। मिठनपुरा थाने में गिरफ्तार सभी 13 आरोपियों से सट्टेबाजी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद सोमवार को सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि असामाजिक और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट