LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

आभूषण कारोबारी हत्याकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : DIG के निर्देश पर बनी SIT ने कई संदिग्धों को दबोचा, गहन पूछताछ जारी

मुजफ्फरपुर के चर्चित आभूषण कारोबारी हत्याकांड मामले को लेकर पुलिस पूरे एक्शन में आ गई है। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धो को गिरफ्तार किया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है.....

आभूषण कारोबारी हत्याकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई :
आभूषण कारोबारी हत्याकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : मनीभूषण शर्मा

Muzaffarpur : जिले के कच्ची पक्की ओपी थाना क्षेत्र के माधोपुर में आभूषण कारोबारी दीपक कुमार शाह की सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा द्वारा जारी कड़े निर्देशों के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चौतरफा छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गुप्त ठिकानों पर सघन पूछताछ की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा खुद इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उन्होंने जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है।


दुकान बंद कर घर लौट रहे कारोबारी से लूट का प्रयास, विरोध करने पर मारी गोली

बताते चले माधोपुर निवासी आभूषण व्यवसायी दीपक कुमार शाह बीते सोमवार की शाम रोज की तरह माधोपुर हाट स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। दुकान से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित जैसे ही वे अपने घर के ठीक सामने पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और आभूषणों से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। दीपक कुमार शाह ने निडरता दिखाते हुए इसका कड़ा विरोध किया, जिसके बाद बीच सड़क पर अपराधियों और कारोबारी के बीच काफी देर तक हाथापाई और थप्पड़-मुक्की होती रही।


पिता को बचाने दौड़ा पुत्र, घबराए अपराधियों ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां

इस बीच घर के बाहर हो रहे शोर और हाथापाई को देखकर व्यवसायी की पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी और उनका पुत्र अपने पिता की जान बचाने के लिए बदहवास हालत में बाहर की तरफ दौड़ा। खुद को घिरता देख और लूट की वारदात में पूरी तरह असफल होते देख घबराए अपराधियों ने आव देखा न ताव और आभूषण कारोबारी दीपक कुमार शाह पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से दीपक कुमार शाह वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़े, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। हालांकि, परिजनों की मुस्तैदी के कारण अपराधी जेवरातों से भरा बैग लूटने में पूरी तरह नाकाम रहे।


घटनास्थल पर छूटा अपराधियों का पिस्टल, चप्पल और टोपी; अस्पताल में मौत

परिजनों और स्थानीय लोगों के बढ़ते दबाव के कारण अपराधियों को मौके से जान बचाकर भागना ही अपनी भलाई समझा। जल्दबाजी में भागने के क्रम में अपराधियों का एक पिस्टल, उनकी चप्पलें और सिर की टोपी घटनास्थल पर ही छूट गई, जिसे पुलिस ने बाद में मुख्य साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया। घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से जख्मी दीपक कुमार शाह को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


डीआईजी और एसएसपी ने किया मुआयना, खुलासे के लिए एसआईटी का गठन

वारदात की गंभीरता और स्वर्ण व्यवसायियों के आक्रोश को देखते हुए खुद तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा और मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का गहन मुआयना किया और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मामले की त्वरित जांच और अपराधियों की पहचान के लिए एसएसपी द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया, जो अपराधियों द्वारा छोड़े गए हथियारों और तकनीकी इनपुट के आधार पर काम कर रही है।


संदिग्धों से पूछताछ जारी, जल्द ही बेनकाब होंगे हत्यारे: एसएसपी

पूरे मामले की अपडेट देते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों और थाना क्षेत्रों से कई पेशेवर अपराधियों और संदिग्धों को राउंडअप कर पुलिस कस्टडी में लिया गया है। उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या की कड़ियों को जोड़ा जा सके। एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि अपराधियों के कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं और बहुत जल्द इस पूरे हत्याकांड और लूट के प्रयास के मामले का सफल उद्वेदन कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Diarch GO

मनीभूषण की रिपोर्ट

Muzaffarpur Jeweller Murder Case, DIG Chandan Kushwaha, SSP Kantesh Kumar Mishra, Kacchi Pakki OP Muzaffarpur, Madhopur Hat Murder, SIT Investigation Bihar, Jewellery Shop Owner Shot Dead, Criminals Pistol Recovered, Bihar Police Raid Suspects, Swarn Vyavasayi Hatya, Muzaffarpur Crime News