LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : तीन बच्चों के पिता ने प्रेमिका के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो किया वायरल, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, कहा-मेरी शादी टूट जाएगी

Bihar News : प्रेमिका की हुई शादी तो प्रेमिका के शादी से खफा एक आशिक़ ने अपने प्रेमिका के अश्लील वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिर.....

Bihar News : तीन बच्चों के पिता ने प्रेमिका के आपत्तिजनक फोट
प्रेमी का बदला - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका की शादी हो जाने से नाराज होकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद पीड़ित युवती और उसके परिवार का जीना दुश्वार हो गया है तथा युवती का नवविवाहित जीवन और शादी टूटने की कगार पर पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए महिला थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। महिला थाने में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने वैशाली जिले के पातेपुर निवासी गणेश कुमार को नामजद आरोपी बनाया है, जो पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 20 मार्च 2026 को आरोपी ने झांसा देकर युवती को समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र स्थित प्याज मंडी के पास एक मकान में बुलाया। वहां आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और चुपके से आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरें बना लीं।

Diarch GO

पीड़िता का आरोप है कि इस ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपी पिछले छह महीनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और लगातार धमकी दे रहा था। इस दौरान जब युवती के परिजनों को पूरे मामले की भनक लगी, तो उन्होंने आनन-फानन में युवती की शादी कहीं और तय कर करा दी। प्रेमिका की शादी हो जाने की खबर मिलते ही आरोपी गणेश कुमार आगबबूला हो गया और उसने बदला लेने की नीयत से अपने निजी इंस्टाग्राम हैंडल से पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट करना शुरू कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, सकरा थाना क्षेत्र की इस युवती और वैशाली के गणेश कुमार के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। हालांकि आरोपी के पहले से शादीशुदा होने और तीन बच्चों का पिता होने की सच्चाई सामने आने के बाद परिजनों ने युवती का विवाह दूसरी जगह कर दिया था। विवाह के बाद आरोपी द्वारा की गई इस नापाक हरकत से युवती का ससुराल पक्ष भी स्तब्ध है, जिससे उसका दांपत्य जीवन पूरी तरह से बिखरने के मुहाने पर आ खड़ा हुआ है। पीड़ित परिवार अब लोक-लज्जा और मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजर रहा है।

NSIT
Nsmch

घटना के संबंध में आवेदन मिलने के बाद महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दर्ज शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट (IT Act) और यौन उत्पीड़न की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स और वायरल सामग्री को ब्लॉक करने की कार्रवाई जारी है। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच कर आरोपी गणेश कुमार को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

मणिभूषण की रिपोर्ट