LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : मुजफ्फरपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में धान रोप रहे पिता की हुई मौत, बेटा गंभीर रूप से झुलसा

Bihar News : मुजफ्फरपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए. जिसमें पिता की मौत हो गयी. वहीँ बेटा झुलस गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में धान
आकाशीय बिजली का कहर - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले के मुरौल प्रखंड अंतर्गत विद्या झाप पंचायत में बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली  की चपेट में आने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे पिता और पुत्र ठनका गिरने से बुरी तरह झुलस गए। इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मृतक की पहचान विद्या झाप पंचायत के वार्ड संख्या चार के निवासी गुड्डू शर्मा के रूप में की गई है। घटना के समय गुड्डू शर्मा अपने पुत्र के साथ घर से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ कड़कड़ाती आकाशीय बिजली सीधे उन पर जा गिरी।

Diarch GO

ठनका गिरते ही दोनों पिता-पुत्र खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने जब यह देखा, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुड्डू शर्मा को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, हादसे में गंभीर रूप से झुलसे बेटे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टर उसकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही गांव और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे विद्या झाप गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट