LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

"दफ्तर छोड़ खेतों में जाएं अधिकारी" खरीफ महाअभियान मंच से पूर्व मंत्री अजीत कुमार का कृषि कर्मियों को कड़ा अल्टीमेटम!

मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड मुख्यालय पर कृषि विभाग द्वारा खरीफ महा अभियान समारोह का आयोजन। विधायक अजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और किसानों के बीच धान के उन्नत बीज बांटे। अधिकारियों को खेतों का मुआयना करने के सख्त निर्देश।

muzaffarpur mla ajit kumar paddy seeds distribution
खरीफ महाअभियान पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने किसानों के बीच धान के उन्नत बीज बांटे। - फोटो : Reporter

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में 'खरीफ महा अभियान' समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री इंजीनियर अजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कांटी क्षेत्र के विकास और कृषकों की उन्नति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) आनंद कुमार विभूति, अंचलाधिकारी (CO) पिंटू कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) शिवनाथ झा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विधायक की प्राथमिकता: किसानों के खेतों में हरियाली और चेहरों पर खुशहाली लाना

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अजीत कुमार ने भावुक और कड़े शब्दों में कहा कि कांटी क्षेत्र के किसानों का सम्मान ही उनका असली सम्मान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों के खेतों में हरियाली और उनके चेहरों पर खुशहाली लाना उनकी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के कल्याण के लिए एक बड़ा रोड मैप तैयार कर भारी बजट खर्च कर रही हैं, ताकि देश के अन्नदाताओं को अधिक से अधिक और सीधा लाभ मिल सके।


आधुनिक खेती पर जोर: कम पानी में बेहतर पैदावार के लिए धान के बीजों का वितरण

कृषि क्षेत्र में आ रहे बदलावों और चुनौतियों पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान समय की मांग को देखते हुए किसानों को कम पानी और कम समय में तैयार होने वाले उन्नत बीजों से खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस लक्ष्य को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई प्रगतिशील और जरूरतमंद किसानों के बीच धान के उन्नत बीजों का मुफ्त वितरण भी किया। इस दौरान सरैया केवीके (KVK) के कृषि वैज्ञानिक रामकृष्ण राय ने भी उपस्थित किसानों को खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीक से खेती करने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए।


अधिकारियों को सख्त हिदायत: दफ्तर छोड़ खेतों में जाएं कर्मी, जल्द होगा औचक निरीक्षण

मंच से कृषि विभाग के तंत्र को कड़ा संदेश देते हुए विधायक अजीत कुमार ने किसान सलाहकारों, समन्वयकों (कोऑर्डिनेटर), आत्मा के कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल दफ्तरों में न बैठें, बल्कि सीधे किसानों के खेतों में जाकर मुआयना करें और उन्हें बेहतर ढंग से वैज्ञानिक खेती करने के लिए प्रेरित करें। विधायक ने एलान किया कि वे बहुत जल्द स्वयं कृषि अधिकारियों और कर्मियों की पूरी टीम के साथ कांटी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के खेतों का औचक मुआयना करेंगे ताकि जमीनी हकीकत से सीधे रूबरू हो सकें।

NSIT
Nsmch