LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

मुजफ्फरपुर में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से मिले जदयू विधायक: संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

बिहार में सत्तारूढ़ जदयू अपने संगठन को जमीनी स्तर पर धार देने के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से कांटी, मीनापुर और सकरा के जदयू विधायकों ने सर्किट हाउस में मुलाकात की...

मुजफ्फरपुर में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से मिले जदयू
मंत्री श्रवण कुमार से मिले जदयू विधायक- फोटो : अभिजीत

Muzaffarpur : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार बुधवार को अपने मुजफ्फरपुर दौरे के क्रम में स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचे। उनके आगमन पर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कांटी के विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार, मीनापुर के विधायक अजय कुमार कुशवाहा और सकरा के विधायक आदित्य कुमार ने मंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं और सांगठनिक गतिविधियों पर विस्तृत विमर्श किया।


सांगठनिक मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुआ गहन मंथन

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के साथ हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री श्रवण कुमार ने विधायकों की बातों को बेहद गंभीरता से सुना और क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित व सकारात्मक निदान का पूरा आश्वासन दिया।


नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट है पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता

विधायक अजीत कुमार ने जदयू की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी के सर्वमान्य नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संगठन को लगातार सशक्त और धारदार बनाने के कार्यों में चौबीसों घंटे लगे हुए हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही आज बिहार के गांव-गांव तक विकास का मंत्र पहुंचा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की नीतियों और न्याय के साथ विकास के एजेंडे को लेकर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच जा रहा है।


स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के राज्यव्यापी दौरों से कार्यकर्ताओं में बढ़ा जोश

NSIT
Nsmch

जदयू नेतृत्व की नई ऊर्जा की चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और राज्य के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी सूबे का लगातार दौरा कर रहे हैं। निशांत कुमार द्वारा संगठन को मजबूत बनाने में निभाई जा रही अग्रसर और सक्रिय भूमिका से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ताओं में भी अभूतपूर्व उत्साह, जोश और उमंग का माहौल देखा जा रहा है। उनके दौरों से आम लोगों के बीच सरकार और दल के प्रति विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है।


सर्किट हाउस में एकजुट हुए मुजफ्फरपुर के प्रमुख जदयू विधायक

इस महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक बैठक के दौरान मुजफ्फरपुर जिले की राजनीतिक हलचल तेज रही। सर्किट हाउस परिसर में आयोजित इस स्वागत सह विमर्श कार्यक्रम में कांटी विधायक ई. अजीत कुमार के अलावा मीनापुर विधायक अजय कुमार कुशवाहा और सकरा विधायक आदित्य कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। विधायकों ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत आने वाली सभी योजनाओं को मुजफ्फरपुर के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अभिजीत की रिपोर्ट