LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : मुजफ्फरपुर में आतिशबाजी रोकने गई पुलिस टीम पर प्रखंड प्रमुख के समर्थकों ने किया हमला, महिला अफसर से की बदसलूकी और जीप पर की बमबाजी, दो गिरफ्तार

Bihar News : सड़क पर हो रही आतिशबाजी को रोकने पहुंची पुलिस पर प्रखंड प्रमुख के समर्थकों के द्वारा हमला किया गया. जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी, पुलिस गाड़ी का चालक और सिपाही जख्मी हो गए....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में आतिशबाजी रोकने गई पुलिस टीम पर प
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया चौक पर सोमवार की देर रात उपद्रवियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। सड़क पर हो रही खतरनाक आतिशबाजी को रोकने पहुंची गश्ती पुलिस टीम पर मोतीपुर के प्रखंड प्रमुख के समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला पुलिस अधिकारी, पुलिस वाहन का चालक और एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। पुलिस वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि देर रात फुलवरिया चौक पर प्रखंड प्रमुख के समर्थक मुख्य सड़क के बीचों-बीच पटाखे फोड़ रहे थे। सड़क पर वाहनों का आवागमन जारी होने के कारण दुर्घटना की आशंका को देखते हुए राजेपुर थाने की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने समर्थकों को समझाते हुए सड़क से हटकर आतिशबाजी करने की हिदायत दी। इसी बात पर प्रखंड प्रमुख के समर्थक उग्र हो गए और पुलिस के साथ बहस करने लगे।

Diarch GO

देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाकर पटाखे और देशी बम फोड़ने शुरू कर दिए। उपद्रवियों ने महिला पुलिस अधिकारी के साथ पहले अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की, फिर उनके गले में गमछा डालकर खींचने का प्रयास किया। जब गश्ती दल के सिपाही और चालक ने इसका विरोध किया, तो भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आसपास के कई थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सरैया के एसडीपीओ (SDPO) अभिजीत कौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गश्ती के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गाड़ी पर बमबाजी की और महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य फरार उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मणिभूषण की रिपोर्ट