LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकान में की लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकानदार को बनाया निशाना . जहाँ हथियार के बल पर बदमाशों ने गहने लूट लिए.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथिया
ज्वेलरी दुकान में लूट - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया है। वारदात के बाद स्थानीय व्यवसायियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान को बनाया निशाना

ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीहो चौक का है। यहाँ स्थित 'गणपति लक्ष्मी ज्वैलर्स' में रोजाना की तरह चहल-पहल थी, तभी हथियार से लैस अपराधियों ने दुकान पर धावा बोल दिया। अपराधियों ने दुकान मालिक और कर्मचारियों को हथियार का भय दिखाकर अपनी गिरफ्त में ले लिया।

लाखों रुपये के गहनों पर किया हाथ साफ

दुकान में दाखिल होते ही बेखौफ अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर दुकान मालिक को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने काउंटर और तिजोरी में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेट ली। पूरी वारदात को इतनी तेजी से अंजाम दिया गया कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लग सकी।

बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस पूरी लूट की घटना को बाइक पर सवार होकर आए दो शातिर अपराधियों ने अंजाम दिया। लूटपाट करने के बाद दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से आसानी से फरार हो गए।

NSIT
Nsmch

पुलिस मौके पर पहुंची, छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना की पुलिस दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के भागने की दिशा में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट के सामान की बरामदगी कर ली जाएगी।

मणिभूषण की रिपोर्ट