LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में बड़ा खुलासा: रेकी करने वाला 'लाइनर' प्रिंस चढ़ा पुलिस के हत्थे, मिले अवैध हथियार

Muzaffarpur Property Dealer Murder Case: सिवाईपट्टी के श्याम कुमार कुशवाहा हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों (अरुण और प्रिंस) को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। प्रिंस ने मर्डर में लाइनर की भूमिका निभाई थी।

Muzaffarpur Property Dealer Murder Case  two more arrested a
Muzaffarpur Property Dealer Murde रेकी करने वाला 'लाइनर' चढ़ा पुलिस के हत्थे, मिले अवैध हथियार- फोटो : Reporter

मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा हत्याकांड में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की विशेष टीम ने इस मामले से जुड़े दो और मुख्य आरोपियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। इस नए एक्शन के बाद इस जघन्य हत्याकांड में अब तक गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की कुल संख्या चार हो गई है।

प्रिंस कुमार ने निभाई थी 'लाइनर' की भूमिका: डीएसपी ईस्ट वन ने दी जानकारी

मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से प्रिंस कुमार ने इस पूरे हत्याकांड में 'लाइनर' की बेहद महत्वपूर्ण और शातिर भूमिका निभाई थी। प्रिंस ही वह शख्स था जिसने अपराधियों को श्याम कुमार कुशवाहा की हर गतिविधि, लोकेशन और समय की सटीक जानकारी (रेकी कर) उपलब्ध कराई थी, जिसके बाद शूटरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

मंदिर में पूजा के दौरान मारी थी गोली: 24 घंटे में हुई थी पहली गिरफ्तारी

गौरतलब है कि प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा जब सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक पर स्थित एक मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो नामजद आरोपियों को दबोचकर जेल भेज दिया था।

बाकी अपराधियों की तलाश तेज: संभावित ठिकानों पर पुलिस की लगातार छापेमारी

डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स के अनुसार, इस हत्याकांड के चार मुख्य साजिशकर्ता और मददगार अब तक सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। हालांकि, घटना में शामिल शूटरों और अन्य मास्टरमाइंड्स की पूरी तरह से गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें और तकनीकी शाखा (Technical Cell) बाकी बचे अन्य आरोपियों को चिन्हित कर उनके संभावित ठिकानों पर लगातार सघन छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - मणिभूषण