LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

मुजफ्फरपुर को बड़ी सौगात: सीएम सम्राट चौधरी कल करेंगे 'मरीन ड्राइव' का उद्घाटन, 981 योजनाओं का खुलेगा पिटारा!

Bihar CM Samrat Choudhary Muzaffarpur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 12 जुलाई को मुजफ्फरपुर में 1,041 करोड़ रुपये की 981 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें सिकंदरपुर लेक फ्रंट (मरीन ड्राइव) का उद्घाटन भी शामिल है।"

cm samrat choudhary muzaffarpur visit
सीएम सम्राट चौधरी सुरक्षा को लेकर 1500 पुलिस जवान और सैकड़ों मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती - फोटो : Reporter

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 12 जुलाई (रविवार) को मुजफ्फरपुर के दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस विशेष दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिले सहित पूरे बिहार को कुल 1,041 करोड़ रुपये की लागत वाली 981 विकास योजनाओं की एक बड़ी सौगात देंगे। इन सभी परियोजनाओं में बुडको (BUIDCO) और नगर विकास विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं, जिनका मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन और शिलान्यास संपन्न होगा।

मरीन ड्राइव का उद्घाटन: सिकंदरपुर लेक फ्रंट से होगी शुरुआत

मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे पहले शहर के नवनिर्मित सिकंदरपुर लेक फ्रंट पहुंचेंगे, जिसे स्थानीय स्तर पर 'मरीन ड्राइव' के नाम से भी जाना जाता है। मुख्यमंत्री यहां बने लेक फ्रंट के भव्य कम्युनिटी हॉल का फीता काटकर मरीन ड्राइव का विधिवत उद्घाटन करेंगे, जो शहरवासियों के लिए पर्यटन और मनोरंजन का एक नया केंद्र बनने जा रहा है।

मुख्य कार्यक्रम और जनसभा: जीविका दीदियों के स्टॉल का करेंगे निरीक्षण

मरीन ड्राइव के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे एमआईटी (MIT) कॉलेज मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होगा। यहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स, विशेषकर जीविका दीदियों के स्टॉल का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे वहां उपस्थित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और रिमोट के जरिए विकास योजनाओं का डिजिटल लोकार्पण करेंगे।

छावनी में बदला शहर: सुरक्षा के लिए 1500 जवान और सैकड़ों मजिस्ट्रेट तैनात

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुजफ्फरपुर शहर को सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह से अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल से लेकर मुख्यमंत्री के रूट लाइन तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए लगभग 1,500 पुलिस जवानों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, साथ ही चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए सैकड़ों मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

NSIT
Nsmch

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा: डीएम और एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर सुरक्षा या प्रोटोकॉल में चूक न हो, इसके लिए जिले के आला अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी (DM) कुमार गौरव और एसएसपी (SSP) कांतश कुमार मिश्रा लगातार कार्यक्रम स्थल और मरीन ड्राइव का दौरा कर तैयारियों का भौतिक निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वीआईपी दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक और सुरक्षात्मक तैयारियां समय से पूरी कर ली गई हैं।

रिपोर्ट- मणिभूषण