LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News: हाई-वोल्टेज मौत का करंट, तार गिरते ही मचा हाहाकार, महिला बुरी तरह झुलसी, लापरवाही पर उठे सवाल

Bihar News: अचानक हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। कुछ ही पलों में यह घटना मौत के करंट का रूप ले बैठी और पूरे इलाके में चीख-पुकार व भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।..

High-voltage shock tragedy fallen wire injures woman sparks
हाई-वोल्टेज मौत का करंट- फोटो : reporter

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर केसों उर्फ मालाही पंचायत के बसंतपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। कुछ ही पलों में यह घटना मौत के करंट का रूप ले बैठी और पूरे इलाके में चीख-पुकार व भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 11000 वोल्ट का यह बिजली का तार अचानक शॉर्ट सर्किट की चपेट में आ गया, जिससे उसमें तेज चिंगारी निकलने लगी और तार धू-धू कर जलने लगा। इसी दौरान गांव की ही निवासी अजय शाह की पत्नी मंजू देवी उसकी चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि उनका पैर करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं।

Diarch GO

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह साहस दिखाते हुए महिला को बचाया और तुरंत परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में घायल मंजू देवी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, जलन काफी गहरी है और इलाज लंबा चल सकता है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीण सोनू यादव ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह इलाका घनी आबादी वाला है, लेकिन बिजली के तारों की नियमित मरम्मत और रखरखाव नहीं किया जाता। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी इसी इलाके में करंट लगने से एक भैंस की मौत हो चुकी है, लेकिन विभाग ने कोई सबक नहीं लिया।

NSIT
Nsmch

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग लगातार बिजली व्यवस्था की हालत पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, शॉर्ट सर्किट से आग लगने और तार जलने की घटना ने विभागीय कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की बात कही जा रही है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जमीनी स्तर पर सुधार नहीं होगा, ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा