LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

एनटीपीसी के सौजन्य से लग रहा है हाई मास्क लाइट, विधायक ई. अजीत कुमार ने कार्य का किया शुभारंभ

एनटीपीसी के सौजन्य से लग रहा है हाई मास्क लाइट, विधायक ई. अज
विधायक ईं. अजीत कुमार ने हाई मास्ट लाइट कार्य का किया शुभारंभ- फोटो : नरोत्तम कुमार

Muzaffarpur : जिले के कांटी नगर परिषद क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने कांटी हाई स्कूल चौराहा के समीप हाई मास्ट लाइट कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यस्थल पर भूमि पूजन किया और नारियल फोड़कर परियोजना की शुरुआत की। विधायक ने बताया कि यह पहल क्षेत्र की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर ली गई है।

विधायक अजीत कुमार ने जानकारी दी कि एनटीपीसी कांटी के सीएसआर (CSR) मद से उनके विशेष प्रयास पर कुल पांच प्रमुख स्थानों पर हाई मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। इनमें कांटी हाई स्कूल चौराहा, साइन मंदिर, श्रीशिया मठ, मधुबन और कुशी बुद्ध पोखर शामिल हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक महीने के भीतर इन सभी पांचों स्थानों पर लाइटें लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे ये सार्वजनिक स्थल रात के समय भी दूधिया रोशनी से सराबोर रहेंगे।

विकास योजनाओं का विस्तार करते हुए विधायक ने कहा कि एनटीपीसी के सहयोग के अतिरिक्त, कांटी नगर परिषद की ओर से भी क्षेत्र में 10 नई हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद में शामिल हुए नए वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। वर्तमान में इन लाइटों के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन और चिह्नीकरण किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक आबादी को इसका लाभ मिल सके।

विधायक ने पूर्व की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि कांटी पुराना चौक और अस्पताल परिसर में लंबे समय से बंद पड़ी हाई मास्ट लाइटों को भी उनके प्रयास से पुनः चालू कराया गया है। उन्होंने बजट का विवरण देते हुए कहा कि प्रत्येक हाई मास्ट लाइट की लागत लगभग 5 लाख रुपये है। इस प्रकार, कुल 25 लाख रुपये की लागत से यह पांचों लाइटें स्थापित की जा रही हैं, जो क्षेत्र के विकास को एक नई चमक प्रदान करेंगी।

NSIT
Nsmch

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी के डीजीएम (एचआर) संजीत कुमार, डिप्टी मैनेजर सुकांतो मंडल, कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार और सिटी मैनेजर शक्ति कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मौके पर पार्षद इनरदेव राम, विजय राम, चंदन पांडे, राममोहन पासवान और पूर्व पार्षद राजकुमारी देवी समेत क्षेत्र के सैकड़ों स्थानीय नागरिक इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

नरोत्तम की रिपोर्ट