LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

मुजफ्फरपुर के कांटी में 'सहयोग शिविर' का भव्य आगाज: विधायक अजीत कुमार ने किया शुभारंभ, पहले दिन 538 आवेदनों का हुआ निष्पादन

मुजफ्फरपुर के कांटी में 'सहयोग शिविर' का भव्य आगाज: विधायक अ
मुजफ्फरपुर के कांटी में 'सहयोग शिविर' का भव्य आगाज- फोटो : नरोत्तम कुमार

Muzaffarpur : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की महत्वाकांक्षी पहल 'सहयोग शिविर' का मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र में जोरदार आगाज हुआ है। वीरपुर पंचायत में मंगलवार को आयोजित विशेष शिविर का शुभारंभ स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री इंजीनियर अजीत कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सूबे की आम जनता के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि अब लोगों की समस्याओं का समाधान पूरी पारदर्शिता के साथ ससमय सुनिश्चित किया जा सकेगा। शिविर की शुरुआत होते ही स्थानीय ग्रामीणों में सरकार के प्रति भारी उत्साह और उम्मीदें देखी गईं।


30 दिनों की डेडलाइनलापरवाही पर सस्पेंड होंगे अधिकारी

Diarch GO

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक अजीत कुमार ने प्रशासनिक जवाबदेही पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनता की शिकायतों के निपटारे के लिए 30 दिनों की समय-सीमा निर्धारित कर दी है। यदि इस तय अवधि के भीतर किसी आवेदक की समस्या का समाधान नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारियों पर सीधे सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता के कार्यों का निष्पादन तय समय के भीतर पूरा करें।


विधायक के 'विकास शिविरके संकल्प को मिला सरकारी बल:

NSIT
Nsmch

पूर्व मंत्री ने अपनी पुरानी मुहिम का जिक्र करते हुए कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद से ही जनता की समस्याओं के ऑन-स्पॉट निपटारे के लिए खुद विभिन्न पंचायतों में 'विकास शिविर' का आयोजन करवा रहे थे, जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही थी। अब उसी तर्ज पर सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर 'सहयोग शिविर' आयोजित करने से विकास कार्यों और जन-शिकायतों के निपटारे में दोगुनी तेजी आएगी। उद्घाटन के बाद विधायक ने शिविर में लगे अलग-अलग विभागों के स्टॉलों का सघन अवलोकन किया और वहां पहुंचे फरियादियों से रूबरू होकर उन्हें त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


पहले ही दिन 538 मामलों का निपटारा, 50 नए आवेदन दर्ज

कांटी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आनंद कुमार विभूति ने शिविर की उपलब्धियों का आंकड़ा साझा करते हुए बताया कि कांटी प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 538 लंबित आवेदनों का इस शिविर के माध्यम से सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है। इसके अलावा, पहले दिन प्रखंड भर से कुल 50 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें पंजीकृत कर लिया गया है। बीडीओ ने आश्वस्त किया कि इन सभी नए मामलों को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।


अधिकारियों के अमले ने लिया जायजाग्रामीणों ने की सराहना:

इस महाअभियान की महत्ता को देखते हुए पश्चिमी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) आकांक्षा आनंद एवं वरीय उपसमाहर्ता सह कांटी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी यशवंत कुमार ने भी वीरपुर पंचायत पहुंचकर सहयोग शिविर का औचक जायजा लिया। इस मौके पर सीओ पिंटू कुमार, कांटी थानेदार रविकांत पाठक, बीपीआरओ काजोल कुमारी, स्थानीय मुखिया याचना शाही समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। ब्लॉक और थाने के अधिकारियों को अपने गांव में देखकर स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था की जमकर सराहना की।


नरोत्तम की रिपोर्ट