LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में गैंगवार का खूनी खेल! कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या, बाबुल चौधरी ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Bihar Crime: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड के बाद एक और चौंकाने वाला दावा सामने आया है।...

Gang War in Muzaffarpur Shooter Govind Sharma Gunned Down
शूटर गोविंद शर्मा को बाबुल चौधरी ने मारा !- फोटो : reporter

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर गैंगवार की खूनी पटकथा लिखी गई है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम शंभू-मंटू गिरोह से जुड़े बताए जाने वाले कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताबड़तोड़ फायरिंग में गोविंद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।

इस हत्याकांड के बाद एक और चौंकाने वाला दावा सामने आया है। तुर्की छाजन निवासी कुख्यात अपराधी बाबुल चौधरी ने कथित तौर पर पत्रकारों को फोन कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसने दावा किया कि गोविंद शर्मा और वह पहले एक साथ काम करते थे, लेकिन बाद में पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच गंभीर विवाद हो गया था।

Diarch GO

बताया जा रहा है कि बाबुल चौधरी ने बातचीत में कहा कि “अगर हम नहीं मारते तो वह मुझे मार देता।” हालांकि, उसके इस दावे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार यह वारदात छोटी कल्याणी से अमर सिनेमा हॉल जाने वाली सड़क पर स्थित आईकॉन टावर प्लाजा में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो नकाबपोश और हथियारबंद हमलावर अचानक परिसर में दाखिल हुए और गोविंद शर्मा को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग कर दी। हमले की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गोविंद को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

NSIT
Nsmch

घटना ऐसे समय हुई है जब राज्य के वरिष्ठ नेताओं का मुजफ्फरपुर दौरा प्रस्तावित है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पहले से अलर्ट मोड में थी। इसके बावजूद शहर के बीचों-बीच हुई इस हत्या ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा