LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में चौर में मिला मुर्गी व्यवसायी का शव, परिजनों ने गला दबाकर हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में चौर में पौल्ट्री व्यवसायी का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक के परिजनों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में चौर में मिला मुर्गी व्यवसायी का
मुर्गी व्यवसायी का मिला शव - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUZAFFARPUR : जिले के पियर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर छपरा चौर में गुरुवार को एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के सुमेरगंजन निवासी 45 वर्षीय मो. नौशाद आलम के रूप में हुई है। नौशाद पियर क्षेत्र के गोविंदपुर छपरा में अपने ससुराल में रहकर मुर्गी (पेठिया) का कारोबार करते थे। घटनास्थल के पास से पुलिस ने उनकी बाइक भी बरामद की है।

परिजनों के मुताबिक, नौशाद बुधवार दोपहर करीब 3 बजे यह कहकर घर से निकले थे कि वे किसी काम से घोसरामा पावरग्रिड जा रहे हैं। जब वे देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह चौर में उनका शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और हत्या की आशंका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के बाद ही लग पाएगा।

एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। शरीर के निशानों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि नौशाद की हत्या गला दबाकर या रस्सी का इस्तेमाल करके की गई है। पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और अंतिम बार उनके साथ देखे गए लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है ताकि वारदात की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, मृतक के परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चौर में शव मिलने की इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय व्यापारियों में भी इस वारदात को लेकर काफी रोष देखा जा रहा है।

मणिभूषण की रिपोर्ट