LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

Bihar Crime : डबल मर्डर से दहला मुजफ्फरपुर, बदमाशों ने घर में घुसकर की रिटायर्ड बैंक कर्मी और उनकी पत्नी की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने घर में घुसकर रिटायर बैंक कर्मी अशोक कुमार और उनकी पत्नी की गोली मार हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : डबल मर्डर से दहला मुजफ्फरपुर, बदमाशों ने घर मे
मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग चौड़ी इलाके में सोमवार की शाम अपराधियों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। यहां अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर एक रिटायर्ड बैंक कर्मी और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। शाम के वक्त हुए इस सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान रिटायर्ड बैंक कर्मी अशोक कुमार और उनकी पत्नी के रूप में हुई है।

वारदात के तरीकों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने बेहद क्रूरता और सोची-समझी साजिश के तहत इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बैंक कर्मी अशोक कुमार की पत्नी के दोनों पैर रस्सी से पूरी तरह बांध दिए थे, ताकि वे विरोध न कर सकें। इसके साथ ही, चीख-पुकार बाहर न जा सके, इसके लिए उनके मुंह पर सेलो टेप भी चिपका दिया गया था। इसके बाद दोनों की अत्यंत बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Diarch GO

इस खौफनाक डबल मर्डर की खबर जैसे ही आसपास के लोगों को लगी, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाने की पुलिस टीम के साथ-साथ जिले के कई वरीय पुलिस अधिकारी भी दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे घर को अपने घेरे में ले लिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि अपराधियों ने घर में घुसकर दंपती की गोली मारकर हत्या की है। हालांकि, मौके पर पहुंचे वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी दोनों के शरीर पर गहरे जख्म के कई निशान पाए गए हैं। हत्या गोली मारकर की गई है या फिर किसी धारदार हथियार या चाकू से गोदकर, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई भी खोखा बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामला और उलझ गया है।

NSIT
Nsmch

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौत के सही कारणों और हत्या के सटीक तरीके का पता लगाने के लिए FSL की विशेष टीम को मौके पर बुलाया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल का मुआयना कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मृत दंपती के रिश्तेदारों से पूछताछ करने में जुटी है, ताकि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे छिपे कारणों और अपराधियों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

मणिभूषण की रिपोर्ट