LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Muzaffarpur Police: सड़क पर उतरकर सिटी एसपी ने गश्ती का लिया जायजा, लापरवाह पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

Muzaffarpur Police:पुलिस गश्ती में लगातार मिल रही शिकायतों और लापरवाही की ख़बरों के बाद सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी खुद रात के अंधेरे में सड़कों पर उतर आए …

Muzaffarpur Police: सड़क पर उतरकर सिटी एसपी ने गश्ती का लिया
सड़क पर उतरे सिटी एसपी - फोटो : MANIBHUSHAN

Muzaffarpur: कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए  एक ऐसा अचानक निरीक्षण हुआ, जिसने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। पुलिस गश्ती में लगातार मिल रही शिकायतों और लापरवाही की ख़बरों के बाद सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी खुद रात के अंधेरे में सड़कों पर उतर आए और शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रही पुलिस गश्ती का जायज़ा लिया।

सूनी सड़कों पर अचानक सिटी एसपी का काफिला पहुंचते ही कई पुलिसकर्मियों के बीच बेचैनी और अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात गश्ती दलों की मौजूदगी, सतर्कता और ड्यूटी की हक़ीक़त को ज़मीनी स्तर पर परखा। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर पुलिस व्यवस्था में कोताही और गश्त में शिथिलता भी सामने आई।

Diarch GO

दरअसल, शहर में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों की ओर से सभी थानों को रात की गश्ती मजबूत करने और सड़क पर सक्रिय रहने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कुछ इलाकों से पुलिस की ढीली कार्यशैली और गश्ती में लापरवाही की इत्तिला मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों की तस्दीक़ करने के लिए सिटी एसपी ने बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने कहा कि शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती की जांच की गई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर कमियां पाई गई हैं, जिन्हें गंभीरता से लिया गया है। संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से शो-कॉज पूछा जाएगा और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस महकमे में इस औचक कार्रवाई के बाद साफ संदेश गया है कि अब ड्यूटी में ग़फ़लत, लापरवाही या खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध पर नकेल कसने के लिए रात की गश्ती को और प्रभावी बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है, ताकि आम लोगों में अमन-ओ-अमान और सुरक्षा का भरोसा कायम रह सके।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा