LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : मुजफ्फरपुर दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजेपुर के सहयोग शिविर में होंगे शामिल, अलर्ट मोड पर पुलिस और प्रशासन

Bihar News : मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट मोड में है....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौध
मुजफ्फरपुर आयेंगे मुख्यमंत्री - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को अपने पहले मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद उनका यह पहला मुजफ्फरपुर आगमन है, जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरीय अधिकारियों की सीधी देखरेख में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अलग-अलग जिलों का दौरा और विकास कार्यों की समीक्षा

दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का इन दिनों लगातार बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा जारी है। वे खुद जमीन पर जाकर अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को वे मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईपुर स्कूल के पास स्थित पंचायत सरकार भवन पहुंचेंगे।

Diarch GO

'सहयोग शिविर' में शिरकत और जनता को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री राजेपुर में आयोजित होने वाले 'सहयोग शिविर' में मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। उनके विशेष निर्देश के बाद अब बिहार के सभी प्रखंडों में महीने में दो मंगलवार को इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सरकार की इस अनूठी पहल का उद्देश्य 'अधिकारी आपके द्वार' की तर्ज पर आम जनता की समस्याओं का उनके ही गांव-मोहल्ले में जाकर समाधान करना है।

30 दिनों में काम पूरा करने का नियम और सख्त चेतावनी

इस नई व्यवस्था के तहत अब आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि अधिकारी खुद जनता के बीच जाकर उनके सरकारी कार्यों और परेशानियों को निपटाएंगे। सरकार ने इसके लिए 30 दिनों की सख्त समय-सीमा तय की है। तय अवधि के भीतर काम पूरा न करने वाले और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ 30 दिनों के बाद सीधे कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और जिलाधिकारी-एसएसपी की निगरानी

मुख्यमंत्री के इस अहम कार्यक्रम को लेकर मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। दोनों आला अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहकर सुरक्षा और अन्य तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद किया गया है और खुद एसएसपी इसकी पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

मणिभूषण की रिपोर्ट