LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, घर के सामने खड़ी महिला से की चेन की छिनतई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में अपने घर के सामने सड़क पर खड़ी महिला का बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चैन छिनतई कर ली है. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, घर के स
महिला से चेन की छिनतई - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले में पुलिस की तमाम सख्ती और चौकसी के दावों के बावजूद बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी जब चाहते हैं, जहाँ चाहते हैं, बेधड़क आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में झपटमारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ अपने ही घर के सामने सड़क किनारे खड़ी एक महिला के गले से बाइक सवार दो शातिर बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। इस दुस्साहसिक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल है।

यह पूरी वारदात मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राहुल नगर रोड नंबर 2 की है। जानकारी के अनुसार, आज शाम स्वर्गीय शशि भूषण ठाकुर की पत्नी विनीता ठाकुर अपने घर के सामने सड़क किनारे सहज भाव से खड़ी थीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहाँ पहुँचे। शातिर अपराधियों ने पहले महिला को निशाना बनाने के उद्देश्य से रेकी की और उन्हें देखते हुए आगे बढ़ गए। इसके तुरंत बाद बदमाशों ने कुछ ही दूरी पर अपनी बाइक को यू-टर्न किया और वापस आकर पलक झपकते ही विनीता ठाकुर के गले में पहनी हुई सोने की कीमती चेन झपट ली और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गए।

Diarch GO

सरेराह हुई इस छिनतई की घटना से सहमी महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। मामले की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। छिनतई की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन रंजन बिना वक्त गंवाए दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़िता से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और उसके आसपास के मकानों व दुकानों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू किया।

पुलिस की इस तत्परता से जांच के दौरान एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। वारदात को अंजाम देकर मुख्य सड़क की ओर भाग रहे बाइक सवार दोनों बदमाशों की तस्वीरें और उनकी मोटरसाइकिल का हुलिया आसपास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश किस कदर बेखौफ होकर घटना को अंजाम देने के बाद तेजी से भाग रहे हैं। ब्रह्मपुरा पुलिस ने इस फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और इसके तकनीकी विश्लेषण के जरिए अपराधियों के भागने के रूट और उनकी पहचान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

मामले की पुष्टि करते हुए ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन रंजन ने बताया कि राहुल नगर में स्वर्गीय शशि भूषण ठाकुर की पत्नी विनीता ठाकुर से बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा चेन छिनतई किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर त्वरित तफ्तीश शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे से बरामद फुटेज और तस्वीरों के आधार पर दोनों शातिर बदमाशों को चिन्हित (आइडेंटिफाई) करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने दावा किया कि पुलिस की विशेष टीम अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही दोनों लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

मणिभूषण की रिपोर्ट