LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News : सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, विवेक सिंह राजपूत को पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार

Bihar News : मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना अंतर्गत सुजावलपुर के रहने वाले विवेक सिंह राजपूत को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक पर खुलेआम हथियार लहराने का गंभीर आरोप है।

Bihar News : सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, विवेक स
युवक गिरफ्तार - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : सोशल मीडिया पर रील और वीडियो के जरिए धौंस जमाना एक युवक को भारी पड़ गया। मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना अंतर्गत सुजावलपुर के रहने वाले विवेक सिंह राजपूत को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खुलेआम हथियार लहराने और एक विशेष समुदाय के खिलाफ विवादित जातिगत टिप्पणी करने का गंभीर आरोप है।

'सोना बेचकर लोहा खरीदने' का दिया था बयान

वायरल वीडियो में आरोपी विवेक सिंह राजपूत ने बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें कही थीं। उसने वीडियो में शेखी बघारते हुए कहा था कि वह "सोना बेचकर लोहा (हथियार) खरीदता है।" इतना ही नहीं, उसने वीडियो में लोगों को "गोलियों से तड़तड़ाने" की धमकी भी दी थी, जिससे इलाके में जातिगत तनाव और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया था।

Diarch GO

माफीनामा भी नहीं आया काम

वीडियो वायरल होने और मामला तूल पकड़ने के बाद युवक को अपनी गलती का अहसास हुआ। कानूनी कार्रवाई के डर से उसने बाद में उस विवादित वीडियो को डिलीट कर दिया और सोशल मीडिया पर ही एक अन्य वीडियो जारी कर माफी भी मांगी। उसने सफाई देते हुए कहा कि उसने "सिर्फ रिल्स बनाने के चक्कर में" और व्यूज पाने के लिए ऐसा कर दिया था। हालांकि, पुलिस ने इस माफीनामे को नजरअंदाज करते हुए सख्त एक्शन लिया।

पुलिस ने जाल बिछाकर पटना से दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी विवेक सिंह राजपूत को पटना से धर दबोचा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखने वाला हथियार असली है या नकली, और यदि असली है तो वह आरोपी के पास कहाँ से आया।

NSIT
Nsmch

पूछताछ जारी, सख्त कार्रवाई की तैयारी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और जातिगत उन्माद फैलाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में कोई अन्य रील के चक्कर में ऐसी समाज विरोधी हरकत न करे।

मणिभूषण की रिपोर्ट