LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

Muzaffarpur murder: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह? मुजफ्फरपुर में ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या, पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

Muzaffarpur murder: मुजफ्फरपुर के औराई में 35 वर्षीय अशोक राय का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। ईंट-पत्थर से हत्या का आरोप है। पत्नी ने प्रेम प्रसंग को लेकर महिला और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।

Muzaffarpur murder

Muzaffarpur murder:  मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय अशोक राय की हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह उनका शव घर से करीब 500 मीटर दूर बेनीपुर हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक मिला। शुरुआती जांच में ईंट और पत्थर से हमला कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घर से निकलने के बाद नहीं लौटे अशोक

अशोक राय मंगलवार शाम अपने घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह उनका शव घर से कुछ दूरी पर मिला। सूचना मिलने के बाद बेदौल ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने ईंट-पत्थर से हत्या की पुष्टि की

डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया कि अशोक राय का शव बेदौल ओपी क्षेत्र में बेनीपुर हॉल्ट के रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ है। पुलिस को जांच के दौरान कुछ अहम बातें सामने आई हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उन्होंने ईंट और पत्थर से हमला किए जाने की बात की भी पुष्टि की है।

पत्नी ने प्रेम प्रसंग को लेकर लगाए गंभीर आरोप

अशोक राय की पत्नी नूतन देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में एक महिला और उसके परिवार के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नूतन देवी के मुताबिक उनकी शादी अशोक राय से करीब 15 साल पहले हुई थी और उनके दो बेटे हैं। आवेदन के अनुसार, अशोक का पड़ोस की एक महिला से कई वर्षों से प्रेम संबंध था। महिला की शादी होने के बाद भी दोनों के बीच कथित तौर पर बातचीत और मुलाकात का सिलसिला जारी रहा। नूतन देवी का आरोप है कि कुछ समय पहले अशोक ने उस महिला से बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने लगी।

NSIT
Nsmch

नूतन देवी का दावा है कि इसी वजह से वह अपने पति और बच्चों के साथ मायके चली गई थीं। बाद में अशोक की तबीयत खराब हुई तो उन्होंने उनका इलाज कराया। पत्नी ने आरोप लगाया है कि महिला, उसके भाई और दो अन्य लोगों ने मिलकर अशोक की हत्या की है।

करीब 10 साल से प्रेम प्रसंग का दावा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अशोक राय का पड़ोस की एक युवती से करीब 10 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवती की शादी हो गई और उसका एक बच्चा भी है। इसके बावजूद दोनों के बीच संबंध बने रहने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि अशोक की हत्या के पीछे वास्तव में प्रेम प्रसंग था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी।

पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी

अशोक राय की हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पत्नी के आरोपों के आधार पर पुलिस कथित प्रेमिका और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी भी कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की भूमिका अदालत में साबित नहीं हुई है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या की पूरी वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो पाएगी।

मणिभूषण मुजफ्फरपुर की रिपोर्ट