LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

मुजफ्फरपुर में बागमती का रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर नदी, कई इलाकों पर मंडराया बाढ़ का संकट

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं।

Bagmati River Crosses Danger Mark Flood Threat Looms in Muza
मुजफ्फरपुर में बागमती का रौद्र रूप- फोटो : reporter

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। नदी के उफान ने जिले के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा कर दिया है। कटौझा में बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे औराई, कटरा और गायघाट प्रखंडों में संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी तेज कर दी है। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों को संवेदनशील इलाकों में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। प्रशासन का कहना है कि बागमती के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।

Diarch GO

कटौझा में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 75 मीटर ऊपर पहुंचने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में चिंता बढ़ गई है। नदी के बढ़ते दबाव से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भय का माहौल है। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

औराई, कटरा और गायघाट क्षेत्र पहले से ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में गिने जाते हैं। ऐसे में नदी के बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों और निचले इलाकों में पानी फैलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

मौसम और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य के लिए टीमों को तुरंत सक्रिय किया जाएगा। नावों और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल जिला प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। बागमती के तेवर को देखते हुए मुजफ्फरपुर में बाढ़ की आहट तेज हो गई है और प्रशासन किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का दावा कर रहा है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा