LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Flood: बागमती के बाद गंडक का तांडव, मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खौफ, हजारों परिवार बेघर

Bihar Flood: नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद वहां से नदियों में छोड़े जा रहे भारी मात्रा में पानी का असर अब मुजफ्फरपुर में साफ दिखाई देने लगा है।

Bagmati Gandak Rise in Muzaffarpur
बागमती के बाद गंडक का तांडव- फोटो : reporter

Bihar Flood: नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद वहां से नदियों में छोड़े जा रहे भारी मात्रा में पानी का असर अब मुजफ्फरपुर में साफ दिखाई देने लगा है। जिले से होकर गुजरने वाली बागमती और नारायणी गंडक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बागमती पहले से ही खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, जबकि अब नारायणी गंडक के उफान ने भी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए कई परिवार सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर ने औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड के निचले इलाकों में तबाही मचा रखी है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। पानी की रफ्तार और फैलाव के कारण लोगों के सामने घर-बार छोड़कर ऊंचे स्थानों और सड़कों पर शरण लेने की मजबूरी है। विस्थापित परिवारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती भोजन, स्वच्छ पेयजल और मवेशियों के लिए चारे की है।

बाढ़ के पानी ने सिर्फ घरों को ही नहीं घेरा है, बल्कि आवागमन का संकट भी गहरा गया है। बागमती के बढ़ते जलस्तर के कारण कटरा और बकुची को जोड़ने वाले पीपा पुल पर आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। यह पुल दर्जनों पंचायतों के लोगों के लिए कटरा प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने का प्रमुख जरिया था। पुल बंद होने से बड़ी आबादी का सीधा संपर्क प्रभावित हुआ है। अब लोगों को प्रखंड मुख्यालय या शहर तक पहुंचने के लिए करीब 50 किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है।

उधर, नेपाल से नारायणी गंडक में छोड़े गए पानी का असर मुजफ्फरपुर के साहेबगंज, पारू और सरैया प्रखंडों में भी दिखने लगा है। इन इलाकों के कई निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुटे हैं।बताया जा रहा है कि पश्चिमी चंपारण में नारायणी गंडक का तटबंध टूटने से पानी के बहाव में कुछ बदलाव आया है, जिससे मुजफ्फरपुर के कुछ इलाकों में तत्काल राहत की स्थिति बनी है। हालांकि, निचले क्षेत्रों में खतरा अभी टला नहीं है और नदी का पानी लगातार नए इलाकों की ओर बढ़ रहा है।

NSIT
Nsmch

दोनों प्रमुख नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं। NDRF और SDRF की टीमों को अलर्ट रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग समेत संबंधित विभागों को भी मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है। प्रभावित इलाकों में नावों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।फिलहाल बागमती और गंडक के तेवर ने मुजफ्फरपुर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले समय में निचले इलाकों में संकट और गहरा सकता है। प्रशासन की नजर जलस्तर और नदी के बहाव पर लगातार बनी हुई है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा