LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

मुजफ्फरपुर के महवल में लगेगा अंबुजा सीमेंट का बड़ा प्लांट : 1114.94 करोड़ के निवेश को हरी झंडी

मुजफ्फरपुर के महवल में लगेगा अंबुजा सीमेंट का बड़ा प्लांट :
मुजफ्फरपुर में लगेगा अंबुजा सीमेंट का बड़ा प्लांट- फोटो : नरोत्तम कुमार

Muzaffarpur/Patna : बिहार में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक और बड़ा निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने जा रहा है। राज्य सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों और निवेशकों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का परिणाम है कि देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूहों में शामिल अंबुजा सीमेंट अब बिहार में अपना विस्तार कर रहा है। राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक में 'अंबुजा कॉन्क्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड' की बड़ी सीमेंट परियोजना को स्टेज-1 की स्वीकृति मिल गई है, जिसे राज्य के औद्योगिक भविष्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

महवल औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होगी अत्याधुनिक इकाई 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह मेगा प्रोजेक्ट मुजफ्फरपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र महवल में स्थापित किया जाएगा। कंपनी द्वारा इस प्लांट के निर्माण पर कुल ₹1114.94 करोड़ का भारी-भरकम निवेश किया जाएगा। इस आधुनिक इकाई की उत्पादन क्षमता 8219 एमटीपीडी (मीट्रिक टन प्रति दिन) तय की गई है। यह परियोजना बिहार में सीमेंट और निर्माण क्षेत्र से जुड़े उद्योगों के विस्तार में मील का पत्थर साबित होगी, जो आधुनिक तकनीक के साथ-साथ उच्च पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालित होगी।

क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को मिलेगी नई गति 

मुजफ्फरपुर में इस सीमेंट इकाई की स्थापना से न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने से क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों में व्यापक सुधार होगा। इसके अलावा, प्लांट के आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत संरचना (सड़क, बिजली, परिवहन) का तेजी से विकास होगा, जिससे स्थानीय व्यापार और छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

बिहार प्रभारी और उद्योग विभाग के प्रयासों का दिखा असर 

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा (BIADA) एवं आइडा के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार ने इस निवेश पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक वातावरण अब बड़े कॉर्पोरेट घरानों को आकर्षित करने में सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अंबुजा जैसी बड़ी कंपनी का यह निवेश राज्य में निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। सरकार की ओर से सिंगल विंडो क्लीयरेंस और बियाडा की जमीनों का सुगमता से आवंटन इस बड़े बदलाव की मुख्य वजह है।

NSIT
Nsmch

उद्योगों के लिए नया गंतव्य बन रहा है बिहार 

इस निवेश के साथ ही बिहार अब केवल उपभोक्ता राज्य न रहकर विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) हब बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। मुजफ्फरपुर की यह सीमेंट परियोजना आने वाले दिनों में देश के अन्य बड़े निवेशकों के लिए भी बिहार का रुख करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। फिलहाल, स्टेज-1 की मंजूरी मिलने के बाद अब बियाडा और कंपनी प्रशासन प्लांट की स्थापना की दिशा में आगे की औपचारिकताओं को तेजी से पूरा करने में जुट गए हैं।

नरोत्तम की रिपोर्ट