LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर के औराई में उर्स जा रही श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी, 7 की हालत गंभीर, SKMCH में किये गए रेफर

Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर में औराई थाना क्षेत्र के पाकड़ चौक के समीप श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। इस घटना में 11 यात्री जख्मी हो गए......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर के औराई में उर्स जा रही श्र
मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। औराई थाना क्षेत्र के पाकड़ चौक के समीप श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे जो उर्स के मेले में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी पलटते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी में सवार सभी 11 लोग औराई थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव से एक ही वाहन पर सवार होकर उर्स में शामिल होने निकले थे। जैसे ही उनकी गाड़ी पाकड़ चौक के पास पहुंची, चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। हादसे में गाड़ी सवार सभी 11 लोग चोटिल हो गए, जिनमें से 7 लोगों की स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर इलाज के लिए नजदीकी औराई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया गया।

Diarch GO

औराई PHC में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 4 लोगों का इलाज वहीं जारी रखा, जबकि गंभीर रूप से जख्मी 7 लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही औराई थाने की पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट